रायपुर। राजधानी पुलिस ने आज सुबह-सुबह बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए सरप्राइज चेकिंग किया. सुबह 5 बजे जिले के 3 एडिशनल एसपी, 3 सीएसपी, 4 थाना प्रभारी और 150 पुलिस बल ने एक साथ मुजगहन थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी में दबिश दी, जिससे अपराधी काप उठे. पुलिस ने वहां चाकूबाजी, नशीली दवाई की बिक्री करने वाले कई संदिग्धों और फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने 15 से संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
दरअसल, पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कॉलोनी बहुत से लोग सूने मकानों के ताले तोड़कर वहां कब्जा कर रह रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से हैं और बिना किसी पहचान पत्र के निवास कर रहे हैं. इनमें से कुछ लोग नशीले पदार्थों की बिक्री करते हैं और कुछ चाकूबाजी की घटनाओं में भी संलिप्त हैं. पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद आज सुबह कॉलोनी में रह रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठण्डी से आज भी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी. वहीं आसमान में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं. वहीं सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा. जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम भाग में दबाव का क्षेत्र का बना हुआ है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा. दिन में भी पारा 30.8 डिग्री रहा. यह भी सामान्य से 2.8 है.
सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण व अमर्यादित बयान पर कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के साथ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. मामले में भाजपा पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी.
एएसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि कल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लिखित आवेदन पेश किया था. इस पर प्रथम दृष्टया दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351(1)(ड), 352, 296 के तहत मामला पंजीबध किया है.
क्या था मामला
बता दें कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आया था. इसमें जांगड़े कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ की बात कह रही हैं. साथ ही बलौदाबाजार की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया था. इस वीडियो को बीजेपी ने शेयर कर लिखा कि कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है.
दरअसल, यह वीडियो कांग्रेस के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है. इसमें उत्तरी जांगड़े युवाओं को ये कह रही हैं कि कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है, केवल बाहर से ही नहीं आना है. हम सबको एक साथ जाकर तोड़-फोड़ कर आना है. बलौदाबाजार कैसा है, ये तो आप जान ही रहे हैं.
यह प्रदर्शन उत्तरी जांगड़े के पति गनपत जांगड़े सहित छह लोगों के खिलाफ धान गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसके विरोध में कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उत्तरी जांगड़े ने यह विवादास्पद बयान दिया था.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वे छत्तीसगढ़ में हुए प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुंदरलाल जी ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। श्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा का देश की स्वतंत्रता और छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
रायपुर। संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू देर रात दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने संसद में हुई धक्का-मुक्की पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
तोखन साहू ने संसद में धक्का-मुक्की मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से दुर्व्यवहार किया गया है. जो हमारे अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. उसकी जीतनी निंदा की जाए कम होगी. बीजेपी के सांसद जब प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें बीच में नहीं आना चाहिए था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर आकर अपने सांसदों को उकसाया और धक्का दिया, जिससे हमारे सांसद घायल हो गए. यह घटनाक्रम संसदीय इतिहास में काला दिन के रूप में माना जाएगा. यही कांग्रेस पार्टी की संस्कृति और प्रवृत्ति है.
तोखन साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि लोकतंत्र स्थापित हो, वे लोकतंत्र विरोधी हैं. जिस प्रकार बाबा साहब अंबेडकर का नेहरू जी के समय और इंदिरा गांधी के समय में अपमान किया गया, आज भी उनका सम्मान करना इनकी नीयत में नहीं है. जीते जी उनका अपमान किया गया और जब वे इस संसार से चले गए, उसके बाद भी उनका अपमान कर रहे हैं. भारत रत्न के जो अधिकारी थे बाबा साहब अंबेडकर उन्हें यह सम्मान नहीं दिया गया, जबकि खुद भारत रत्न ले लिए.
उन्होंने कहा कि जब भाजपा के सहयोग से सरकार बनी तो बाबा साहब को सम्मान मिला है. सेंट्रल हॉल में भी बाबा साहब के तस्वीर लगाने में इनको आपत्ति थी. लेकिन वहां भी जब भाजपा की सरकार बनी तो सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगाई गई.
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि लोकसभा में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है, पास होते ही प्रक्रिया शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है. आरक्षण का दौर जारी है, बहुत ही जल्द चुनाव होगी.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक और सहकारी आंदोलन के प्रणेता माने जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह हमेशा याद किये जाएंगे।
नारायणपुर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता रतन दुबे हत्याकांड में तीन सीपीआई (माओवादी) operatives के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. आरोपियों में सैनुराम कोरम, लालुराम कोरम और एक सशस्त्र सदस्य का नाम शामिल है. इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UA(P) Act) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपियों को 27 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था.
रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर 2023 को कौशलनार गांव में एक भीड़-भाड़ वाले साप्ताहिक बाजार में हाथों से कुल्हाड़ी से की गई थी. यह हत्याकांड प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना और स्थानीय लोगों के बीच आतंक फैलाना था. NIA की जांच में यह सामने आया कि हत्याकांड में ईस्ट बस्तर डिवीजन के बयेनार और बरसूर क्षेत्र समितियों के सदस्य शामिल थे.
बता दें कि एनआईए ने इस मामले को 23 फरवरी 2024 को दर्ज किया था और स्थानीय पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी. 5 जून को एनआईए ने एक आरोपी धन सिंह कोरम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था. मामले की आगे की जांच जारी है.
रायपुर। IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 1997 बैच के IAS सुबोध सिंह कल ही केंद्र से लौटकर अपनी ज्वाइनिंग दी थी। आज उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सुबोध सिंह के लिए खुद मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर ही उन्हें रिलीव किया गया था।
रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर मे 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर, चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, राज्य में एमबीबीएस की हिन्दी में पढ़ाई जैसे निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए। विभागीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलों से आए अधिकारी भी उपस्थित थे।
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है।
बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में राज्य 13.19 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14058 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। धान के उठाव में तेजी लाने के प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए गए हैं। अब तक कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव अन्बलगन पी, कृषि उत्पादन आयुक्त रेणु पिल्ले, वित्त विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार, सहकारिता विभाग के आयुक्त कुलदीप शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक डॉ. सरांश मित्तल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के ओएसडी अविनाश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव जी.एस. शिकरवार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री श्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी।
आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया और संस्कार विद्या मंदिर सकेल के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें निकलना शुरु हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल में नक्सल उग्रवाद के कदम पीछे हट रहे हैं, साथ ही नक्सल पीड़ित जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुकें हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित गांव अब खुशहाल हो रहे हैं।
दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के मेंढका डोबरा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर के 220 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे। इन्हीं में एक जोड़ा पूवर्ती गांव का है। पूवर्ती नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है, सरकार बदलने के बाद अब पूवर्ती की तस्वीर बदल रही है। कैम्प खुलने के बाद पूवर्ती के लोग भयमुक्त जी रहे हैं और सरकार की योजनाएं उनका जीवन बदल रही है, जिसके कारण अब पूवर्ती में तैनात जवान ने एक नक्सल पीड़िता के साथ शादी रचाकर नई जीवन की शुरुआत की है। इन 220 जोड़ों में नियद नेल्ला नार गांव के दो जोड़ों ने भी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार आने बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ग्रामीणों का हौसला लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर निर्धन परिवारों को विकास की ओर अग्रसर होने का अवसर मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में यह सामूहिक कन्या विवाह में आज 220 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में कदम रख रहे हैं। यह सब राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से फलीभूत हुआ है, जो सरकार की गरीब परिवारों की सेवा करने की कटिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी भी बधाई के पात्र है जिन्होंने विभिन्न ग्रामों पारा, टोले, मोहल्लों से विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कर सामूहिक विवाह से लाभान्वित किया।
नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के दो जोड़े भी हुए सामूहिक विवाह से लाभान्वित
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सप्तपदी के पावन वचनों को अंगीकार करने वाले जोड़ों में से दो जोड़े नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के निवासी थे। इनमें सीमा भास्कर एवं सुदरी तेलाम भी शामिल थी। सीमा 10वीं पास है और नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में कार्यरत है । सीमा का विवाह रेमष भास्कर के साथ हुआ जो कृषक है। इसी प्रकार सुंदरी तेलाम कामगार श्रमिक है, धन्नु कुंजाम भी कामगार श्रमिक है। दोनों नव विवाहितों ने शासन की इस योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब और जरूरतमंद के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल हमें शादी के भारीभरकम खर्च से मुक्ति मिली है, बल्कि शादी के उपरांत कन्या के खाते में 35 हजार रूपये की राशि आने से शादी के बाद के खर्चों के लिए संबल भी मिलता है।
रायपुर। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है. राजधानी के एक निजी अस्पताल में घायल जवानों का इलाज जारी है. दरअसल, नारायणपुर में आज नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया जिसके चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद दोनों घायल जवानों को बेहतर उपतार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है.
जानकारी के अनुसार, आज सुबह नारायणपुर के थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत पुलिस कैंप कच्चापाल से डीआरजी और BSF का बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए कच्चापाल तोके मार्ग में रवाना हुए थे. तभी लगभग 08:30 बजे ग्राम कच्चापाल से 03 किमी. पश्चिम दिशा में माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया. घटना में डीआरजी नारायणपुर के 02 जवान- आरक्षक जनक पटेल एवं आरक्षक घासीराम मांझी घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया.
रायपुर। एक बार फिर से राज्य सरकार सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तबादला आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव और अवर सचिव लेवल के अधिकारियों को इधर से उधर किया है. संयुक्त सचिव विमला नावरिया को पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है. वहीं उपसचिव शैलाभ साहू को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो गया। इस बार पूरा सत्र काफी गहमागहमी से भरा रहा। 16 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान सत्र में कई मुद्दों पर जांच के आदेश भी सरकार की तरफ से दिये गये।आज सत्र के आखिरी दिन आदिवासी बच्चों की मौत का मामला उठा। वहीं ध्यानाकर्षण में दवा खरीदी में गड़बड़ी की गूंज सुनायी पड़ी। शीतसत्र के आखिरी दिन आश्रम और छात्रावासों में बच्चों की मौत को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। कवासी लखमा ने कहा कि छात्रावास में भूख से भी बच्चों की मौत हुई है।
भूपेश बघेल ने लॉ एंड ऑर्डर पर स्थगन प्रस्ताव लाकर बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग की। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग डरे-सहमे हैं। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। कस्टोडियल डेथ भी हुए हैं। वहीं चरणदास महंत ने कहा कि इस सरकार में आम लोग परेशान है तो वहीं, चोर, अपराधी, भ्रष्टाचारी सुखी हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने की डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि आपके 15 साल में भी ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई। 15 साल में हत्या, लूट की घटनाएं नहीं होती थी,बाहर से आकर किसी की गोली चलाने की हिम्मत नहीं थी। 1 साल में घटनाएं लगातार बढ़ी है, इस पर चर्चा होनी चाहिए।
विपक्ष के स्थगन पर आसंदी ने मंत्री से जवाब मांगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में वक्तव्य देते हुए बताया कि अपराध की घटनाओं को रोकने में सरकार गंभीर है। प्रदेश में हुई घटनाओं में कार्रवाई का ब्यौरा दिया। मंत्री के वक्तव्य के बाद स्थगन अग्राह्य कर दिया गया। स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य होते ही गर्भगृह में विपक्षी सदस्य आ गये। विपक्षी विधायकों ने गर्भगृह में नारे लगाये।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा बहाली आदेश जारी करने के बाद एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने ज्वाइनिंग दे दी है. इसके साथ ही प्रदेश में डीजीपी की रेस भी रोमांचक हो गई है. तमाम बाधाओं के बावजूद इस रेस में एक बार फिर से जीपी सिंह शामिल हो गए हैं. हालांकि, आखिरी निर्णय राज्य सरकार का होगा.
गौरतलब है कि, 1994 बैच भापुसे अफसर के आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उनके खिलाफ एक्सटॉर्शन, आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह का मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा था. इस प्रस्ताव के बाद केंद्र ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी.