प्रदेश / छत्तीसगढ़
पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत AICC के सदस्य मनोनित, राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया आदेश
रायपुर. पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य मनोनित किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पूर्व मंत्रियों को मेंबर बनाया है.
AICC ने कुल 30 लोगों की सूची जारी की है. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है.
पोटा केबिन अग्निकांड: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मामले की जांच लिए समिति का किया गठन, MLA विक्रम मंडावी समेत इन नेताओं को बनाया सदस्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय (पोटा केबिन) में बीते दिनों आग लगने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी. इस मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति का गठन किया है.
बता दें कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है. जिसमें देवती कर्मा को संयोजक और विधायक विक्रम मांडवी समेत पीसीसी संयुक्त महामंत्री विमलचंद सुराना, बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम और बीजापुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालु राठौर को सदस्य बनाया गया है. जो घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार, छात्राओं, विद्यालय प्रशासन और ग्रामवासियों से मुलाकात कर जानकारी जुटाएगी और अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पेश करेगी.
एनी स्मार्ट डिवाइस से दृष्टिबाधित बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे
रायपुर। राजनांदगांव जिले में सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन लिमिटेड इंडिया द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत दृष्टिबाधित बच्चों की डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए शासकीय स्कूल एवं अभिलाषा स्कूल को 38 लाख 13 हजार रूपए की लागत के थिंकरबेल लैब द्वारा निर्मित 41 एनी स्मार्ट डिवाइस प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव उपस्थित थे। यह कार्यक्रम ठाकुर प्यारे लाल सिंह विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि एनी स्मार्ट क्लास एक सेल्फ लर्निंग डिवाइस है, जो दृष्टिबाधित छात्रों को शिक्षित होने में सहायता करती है। इस डिवाइस के जरिए छात्र हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं को सीख सकते हैं। स्मार्ट क्लास में टेलर फ्रेम, अबाकस, टाइप्स, इंटर प्वाइंट, वुडेन स्लेट, नंबर प्लेट व अन्य मशीनी उपकरण की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए गेम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी आनंद उठा सकेंगे।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है उसी तरह से आगे बढऩे के लिए दृष्टिबाधित बच्चों के लिए यह डिवाईस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिससे बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण देते समय शिक्षकों के साथ पालकों को भी प्रशिक्षण देने कहा। श्री यादव ने कहा कि इस डिवाइस का उपयोग करने से दुनिया समझ में आने लगेगी कि दुनिया किस तरफ आगे बढ़ रही है। दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उसी तरीके से आगे बढऩा है। इसका बहुत अच्छा लाभ बच्चों को मिलेगा। उन्होंने शिक्षक और पालकों से कहा कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस डिवाईस का उपयोग करने में सहयोग करें।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों की डिजिटल शिक्षा के लिए यह डिवाईस बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे ब्रेल लिपि को अच्छे से सीख पाएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि इस डिवाईस में ज्ञान का पूरा भण्डार है, जिसका नियमित उपयोग करें। इस डिवाईस से बच्चे शिक्षा के खेल भी खेल सकते हैं। इसके उपयोग से बच्चों में पढ़ाई का स्तर बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्मार्ट शिक्षण से बच्चों में पढऩे की और अधिक रूचि उत्पन्न होगी, क्योंकि अब तक दृष्टिबाधित बच्चों को परम्परागत तरीके से पढ़ाया जाता था। लेकिन इस डिवाइस से आसानी से दृष्टिबाधित बच्चे पढ़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कश्यप के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें व्यापक जनाधार वाला नेता बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी लोकप्रियता और बस्तर के लोगों से गहरे जुड़ाव के चलते स्वर्गीय बलिराम कश्यप को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा और भारत की लोकसभा में लंबे समय तक बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तथा संसद में विभिन्न समितियों के सदस्य के तौर पर भी बस्तर और राज्य के लोगों की सेवा की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अपने 40 वर्षों से भी अधिक के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे बड़ी प्रखरता से विधानसभा और लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद करते थे। उन्होंने जीवन भर बस्तर में विकास, शांति और आदिवासियों के कल्याण का स्वप्न देखा। उन्होंने विधायक, सांसद और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने इन सपनों को मूर्त रुप देने की भरपूर कोशिश की। वे सही मायनों में बस्तर के जननायक थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर के चार बार सांसद रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप का जन्म 11 मार्च 1936 को हुआ था। उनका 74 वर्ष की उम्र में 10 मार्च 2011 को निधन हुआ था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महाकुंभ में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया, अब हम संवार रहे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार बनते ही रूका हुआ विकास तेजी से आगे बढ़ना शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ को पांच सालों में कांग्रेस ने बर्बाद किया है, भाजपा अब संवारने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ के अंदर अद्भुत सामर्थ्य है. यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ में कही.
राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है. हमें अपने किसान भाइयों के बढ़ाना पड़ेगा, तब छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ सकेगा. छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर मुझे पूरा विश्वास है. 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद किया है. मिट्टी से सोना निकाल सकता है तो वो किसान है. किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी सरकार खड़ी है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, बेरोजगार का उठाव होना चाहिए. उसी दिशा में हमने कदम आगे बढ़ाया है. जिस प्रकार की नीतियां हमारे पीएम ने बनाई है, उससे हिन्दुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी से बाहर हो चुकी है. हमने घर-घर तक पानी भेजने का काम किया. कांग्रेस ने एक भी काम नहीं किया है. छत्तीसगढ़ की जनता गरीब हो चुकी है, लेकिन जनता जागरूक है.
उन्होंने कहा कि खेती में उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसान खाद डालते हैं. अमेरिका में एक बोरी यूरिया खाद की कीमत 3 हजार रुपए है, वहीं भारत में 300 रुपए में एक बोरी यूरिया खाद मिलाता है. रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, सभी देश में महंगाई बढ़ी है, लेकिन किसी भी सूरत में हम किसानों का परेशान नहीं होने देंगे. यह मेरी नही ये मोदी की गारंटी है.
मोटे धान की वकालत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी भी मोटा अनाज खाते हैं, मैं भी मोटा अनाज खाता हूं. सीएम के साथ जब मैं खाना खा रहा था, तब मैंने उनको कहा था कि आप भी मोटा अनाज खाइए, कभी सवाथ्य्य नहीं बिगड़ेगा. जी 20 सम्मेलन में विदेशों आए प्रतिनिधियों को हमने मोटा अनाज खिलाने काम किया है.
इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कि वास्तव भाजपा किसानों की पार्टी है. देश की आजादी को आज 75 साल हो गए हैं, इसमें ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसानों के लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया. अटल बिहारी ने फसल बीमा योजना शुरू की थी. उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता में भाजपा को बैठाया है.
मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के गारंटी की सभी वादों को पूरा करने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख गरीबों का आवास बनाए जाने का आश्वासन दिया. 31 क्विंटल धान की खरीदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है. आने वाले दिनों में किसानों के खाते में 13 हजार करोड़ भेजने का काम करेंगे.
साय ने कहा कि कल 10 तारीख है. दोपहर 2 बजे 70 लाख 14 हजारों महतारियों के खातों में महीना के हिसाब से 1 हजार रुपए डालेंगे. इसके साथ काम दाम में गैस सिलेंडर देने का काम, भूमिहीन किसानी, वनोपज सहित कई मांगों को पूरा किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता को दी बड़ी सौगात, कांसाबेल और कुनकुरी में अतिरिक्त एंबुलेंस सेवा की हुई शुरुआत, BJP जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में दो नई एम्बुलेंस की सुविधा आज से शुरू हुई. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दोनो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन एंबुलेंस सेवा का उपयोग कांसाबेल और कुनकुरी में गंभीर बीमारी से जुझ रहे और रेफर मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा. बता दें कि फिलहाल जिले में 108 की 14 संजीवनी एंबुलेंस सहित अन्य योजना सहित कुल 34 एंबुलेंस मरीजों की सेवा कर रही हैं.
रेफर मरीजों को मिलेगी त्वरित एंबुलेंस सेवा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. इसी के तहत मरीजों को रायपुर के मेडिकल कालेज,नीजि चिकित्सालय में भर्ती करा कर, उपचार भी कराया जा रहा है. इसी क्रम में दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिल जाने से रेफर मरीजों को त्वरित एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी.
गौरतलब है मुख्यमंत्री निवास बगिया को कैंप कार्यालय बनाया गया है,यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरत मंद अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं,और उनकी समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है.
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे
रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय के निज सहायक बनाए गए तुलसी कौशिक, प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे आलोक सिंह, आदेश जारी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पुराने सहयोगी रहे तुलसी कौशिक को उनका विशेष सहायक बनाया गया है. कौशिक भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वहीं आलोक सिंह को मुख्यमंत्री का प्रेस अधिकारी नियुक्त किया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों ही नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया है. विशेष सहायक बनाये गये तुलसी कौशिक की नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम के तहत की गई है.
देखें आदेश –

मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह की नियुक्ति का आदेश –

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए संबंधित खण्डपीठों के न्यायाधीश, न्यायाधिपति सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधिपति रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायाधिपति अरविंद कुमार वर्मा से चर्चा कर प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल निरीक्षण किया गया तथा संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से उनके जिले में आयोजित लोक अदालतों में विचाराधीन प्रकरणों एवं निराकृत प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया।
जिला न्यायालय, धमतरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश के. एल.चरयाणी ने जानकारी दी कि उनके न्यायालय में विद्युत चोरी का एक प्रकरण 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित था, जिसमें अभियुक्त को नोटिस तामिल नहीं हो पा रहा था। प्रकरण राजीनामा योग्य होने के कारण इस प्रकरण में विशेष रूचि लेते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त किसी अन्य अपराध में केन्द्रीय जेल रायपुर में सजा भुगत रही है तथा उसके परिवार में कोई अन्य जीवित सदस्य नहीं है। केन्द्रीय जेल, रायपुर के सहयोग से अभियुक्त से सहमति लेकर जेल में मिलने वाले पारिश्रमिक से उससे अर्थदण्ड व राजीनामा शुल्क प्राप्त करते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया।
यह प्रथम अवसर है जब एक ही दिन में राज्य के समस्त जिला एवं सत्र न्यायालयों का एक साथ निरीक्षण किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा नियमित रूप से जिला न्यायालयों का भौतिक और वर्चुअल निरीक्षण करते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के न्यायिक कार्य-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आनलाइन करेंगे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य के 146 विकासखंडों, जिला मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में एक साथ हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना के शुभारंभ को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे अब अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेगी और इसके लिए उन्हें किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और गारेंटी पूरी करने जा रही है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है। श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और योजना की लाभांवित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पहले चरण की राशि का अंतरण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा है महतारी वंदन योजना का प्रमुख उद्देश्य
गौरतलब है कि सशक्त, समृद्ध महिला नारी अंतर्गत प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लागू करने की घोषणा की गयी थी। समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने, लिंग विभेद, असमानता को समाप्त करने तथा सम्मानजनक स्थान प्रदान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वन्दन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डी.बी.टी. के रूप में उनके बैंक खाते में प्रदाय की जाएगी।
70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण
योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन प्राप्त करने तथा अपलोड किए जाने हेतु प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम/वार्ड प्रभारी, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी के 68 हजार 836 से अधिक यूजर आईडी तैयार किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया भी 5 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गयी एवं 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर रिकॉर्ड 15 दिन की अवधि में सभी 70 लाख आवेदन की पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड भी कर दिया गया, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इतनी कम अवधि में इतने अधिक आवेदन प्राप्त कर अपलोड किए गए। 10 मार्च को योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक किरण सिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृजमोहन अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक किरण सिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा दिन का तीसरा झटका, अबकी बार इस पदाधिकारी ने छोड़ा पद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं रहा है. पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को तीसरा झटका चंद्रशेखर शुक्ला ने दिया है. चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे अपने पत्र में प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा पेश किया है.
चंद्रशेखर शुक्ला ने अन्य कांग्रेसियों की तरह पत्र के जरिए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया. लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी.
चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी बारम्बार उपेक्षा और अपमान से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इन पदों में काम करना मेरे लिये दुश्वर है. निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन
रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने की मनोरथ मांगते है। मंत्री श्री देवांगन ने आराध्य महादेव से सभी के मनोरथ पूरी करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला संस्कृति का शानदार प्रस्तुति दी। जिसका हम सभी ने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं मंच के माध्यम से आमजनों का मनोरंजन करना है। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का बहुत अच्छा आयोजन किया गया है। आगे भी प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य प्रारंभ हो गया है। आयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला दर्शन योजना संचालित की गई है। किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विन्टल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्न दाताओ से उपज की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि आगामी 12 मार्च को बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 10 मार्च को प्रदेश के सभी पात्र माता बहनों को एक हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने महाशिवरात्रि व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दो दिवसीय महोत्सव में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर कलाकारों द्वारा अपने कला का अद्वितीय प्रदर्शन किया गया। जिसका दर्शकों व श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से विविधता में एकता की शिक्षा मिलती है। हमारी कला संस्कृति भी हमें एक दूसरे से जोड़ती है। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया सत्यनारायण पैकरा, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम-नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों सहित अधिकारियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले में 118.24 करोड़ रूपए के 154 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जिले के समग्र विकास के लिए विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन से पहले कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश वासियो को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सासंद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता एवं जलाशय की नहर विस्तारीकरण के लिए 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य प्रारंभ से 5000 मीटर तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
पाली महोत्सव से मिलती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अलग पहचान: लखनलाल देवांगन
रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कोरबा जिले के ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी और कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाली महोत्सव के माध्यम से यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।
महोत्सव में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय हुई थी। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में फैसला लिया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 31 सौ रुपये धान का मूल्य का वादा पूरा किया जाएगा। शीघ्र ही 12 मार्च को अंतर की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक मूल्य चार हजार से 55 सौ प्रति मानक बोरा किया गया है। महतारी वन्दन योजना के माध्यम से 10 मार्च से सभी पात्र महिलाओं के खाते में राशि हर माह एक हजार रुपए प्रदान की जाएगी।
इस दौरान राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे,उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए। हमारा छत्तीसगढ़ और हमारा भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने महिला दिवस से जोड़कर कार्यक्रम का आयोजन करने और महिला कलाकारों का सम्मान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमारे देश में नारी शक्ति वंदनीय है। सरकार द्वारा महतारी वन्दन योजना के माध्यम से नारी शक्ति को आर्थिक रुप से सशक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को लगातार विकास की राह में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महिला दिवस और महाशिवरात्रि की सभी को बधाई दी। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने राज्य शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए लोगों को इसका लाभ उठाने तथा पाली महोत्सव के आयोजन में सभी को सम्मिलित होने की अपील की। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान रखकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महिलाओं को सम्मान देने महिला कलाकारों को मंच दिया गया है ताकि अन्य महिलाएं प्रेरित हो सकें।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कँवर, जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली उमेश चंद्रा सहित सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।


