प्रदेश / मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का MP दौरा: सिंगरौली में मां ज्वाला देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सिंगरौली। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर है। वे सबसे पहले सिंगरौली पहुंचे। यहां जिला मुख्यालय स्थित एनसीएल ग्राउंड के हेलीपैड में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से माता ज्वाला देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
सीएम साय इसके बाद सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सामुदायिक भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जहां प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा करने के उपरांत सम्मेलन में जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा को लेकर के भी चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम साय सीधी जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।
चुनाव प्रचार करने देवरी पहुंचे सीएम, लाड़ली बहन ने भैया शिवराज को सभा मंच पर खिलाया सीताफल
मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में विधानसभा कुछ ही दिन शेष है, ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रचार- प्रचार में जुटी हुई है, इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सागर जिले की देवरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को सम्बोधित करने पहुंचे है।
इस दौरान सभा मंच के पास एक बहन टोकरी में अपने लाडले भैया शिवराज के लिए सीताफल लेकर पहुंची, भैया शिवराज ने ये नजारा देखा और अपनी बहन के आतिथ्य को स्वीकार करते हुए उनके हाथों से सीताफल खाए। सभा में उपस्थित हजारों के संख्या भाई-बहन के इस भावुक प्रेम और अपनेपन के प्रसंग की साक्षी बनीं।