CM शुभेंदु ने निभाया अपना चुनावी वादा, 11 हजार पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, एक साल में एक लाख नौकरियों का वादा
कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले बंगाल में 11 हजार युवक-युवतियों को पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पुलिस भर्ती अभियान के पहले चरण के तहत कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण यह भर्ती संभव हो सकी. उनके मुताबिक, राज्य पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी. अपना चुनावी वादा निभाते हुए उनहोंने 11,593 नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों को औपचारिक रूप से नवनियुक्त पत्र सौंप दिए हैं.
CM शुभेंदु भर्ती को सत्ता परिवर्तन का परिणाम बताते हुए पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने एक साल में एक लाख नौकरियां देने का वादा भी किया.
CM शुभेंदु ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पुलिस भर्ती अभियान के पहले चरण के तहत 11 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. CM शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अगले 2 साल में पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश से आगे निकल जायेगा.
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह न तो तालियां चाहते हैं और न ही श्रेय लेना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार नहीं बदली होती, तो यह भर्ती नहीं हो पाती. इस नियुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस बल का आधुनिकीकरण करना और त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना है. ये सभी नए पुलिस कांस्टेबल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे राज्य के सबसे बड़े उत्सव ‘दुर्गा पूजा’ के दौरान अपनी पहली आधिकारिक ड्यूटी संभालेंगे.
मुख्यमंत्री ने साथ ही आने वाले साढ़े चार साल में सरकारी भर्तियां पूरी तरह योग्यता के आधार पर करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का भरोसा दिया. नियुक्ति पत्र वितरण के बाद आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर काम कर रही हैं.