राजनीति

”निराधार… ” पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल पर भड़की TMC, बोली – बीजेपी 50 से ज्यादा सीट नहीं जीतेगी

कोलकाता।  पांच राज्यों के एक्सट पोल्स आने शुरू हो गए हैं. बंगाल में TMC और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है वही असम में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनती दिखाई दे रही है. पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार दोबारा बनती दिखाई दे रही है. केरल में 10 साल बाद एक बार फिर कॉंग्रेस की वापसी दिखाई दे रही है. तमिलनाडु की बात करें तो स्टालिन सरकार एक बार फिर बनती दिखाई दे रही है.

बंगाल में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सत्ता में वापसी दिखा रहे हैं, तो कुछ सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली बार बंगाल में सरकार बनाते हुए बता रहे हैं.

P-MARQ के सर्वे में भी बीजेपी को बहुमत

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर P-MARQ के पोल में बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि टीएम सी को 118-138 सीटों का अनुमान है. अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अमुमान है.

वहीं पीपल्स पल्स के पोल में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की वापसी दिख रही है. अनुमान है कि बंगाल में TMC 177–187 सीटें जीतेगी. वहीं BJP 95–110 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काफी पीछे रहेगी. INC को सिर्फ़ 1-3 सीटें मिल सकती हैं.

भाजपा 50 से अधिक सीटें भी नहीं जीत पाएगी- टीएमसी नेता

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,”एग्जिट पोल निराधार हैं. इनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. हम 235 से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा 50 से अधिक सीटें भी नहीं जीत पाएगी.”

एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं- कांग्रेस

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा,”हम जनता के सर्वेक्षणों पर विश्वास करते हैं. एग्जिट पोल पर नहीं. हम सभी 4 मई का इंतजार कर रहे हैं और हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.”