झीरम पीड़ितों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात पर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा-
रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई है. इस फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है. इसके लिए कांग्रेस अब न्यायालीन लड़ाई लड़ेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वोट चोरी मामले को लेकर भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ है, लेकिन बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता बनी हुई है. ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के चरण स्पर्श किए हैं. अब देश की जनता भी सड़क पर लड़ाई लड़ने तैयार है. ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना होगा.
वहीं सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज पर कहा कि सरकार एक तरफ खुद को हिंदूवादी कहती है. वहीं दूसरी तरफ पंडालों से चंदा वसूल रही है, व्यवस्था दे नहीं पा रही है. इस तरह की व्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है.