खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से

नई दिल्ली।  भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ जारी है। सीरीज़ का पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने एक पारी और 140 रनों से जीत लिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया। अब इस टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और आखिरी टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। आइए जानें कि आप इस मैच का लाइव प्रसारण कब और कहाँ देख सकते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले, टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज़ का आगाज किया है। अब दूसरे मैच में जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा और पूरे दिन शाम तक चलेगा।