खेल

प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये 4 दमदार टीमें, केविन पीटरसन ने कर डाली भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क।  आईपीएल 2026 के आगाज को 7 दिन हो चुके हैं. 28 मार्च को ओपनिंग मुकाबला था और अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं. सभी टीमें लगभग एक-एक मैच खेल चुकी हैं. मतलब पहला राउंड खत्म हो चुका है और अब भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने टूर्नामेंट के पहले हफ्ते के खेल को देखने के बाद उन चार टीमों के नाम चुन लिए हैं, जो इस बार प्लेऑफ (Playoffs) में जगह बना सकती हैं.

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन ने खिताब जीतने के लिए 4 टीमों के नाम गिना दिए हैं. उनकी इस भविष्यवाणी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. पीटरसन ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और 5 बार की चैंपियन सीएसके (CSK) जैसी बड़ी टीमों का नाम नहीं लिया. इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है.