IPL 2026 के तुरंत बाद दिखेगा टीम इंडिया करेगी इन तीन देशों का दौरा, खेले जाएंगे 10 टी-20 मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क- इन दिनों भारत में आईपीएल 2026 की धूम है. टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए कमाल दिखा रहे हैं, लेकिन जैसे ही 19वां सीजन खत्म होगा तो टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस लौट आएगी. आईपीएल 2026 में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ियों को डेब्यू के एक-दो नहीं बल्कि 10 मौके होंगे, क्योंकि टीम इंडिया को तीन टीमों के खिलाफ कुल 10 टी20 मैच खेलना है.
31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल होगा. इसके बाद इंटरनेशनल मैचों की बहार लौटेगी. जून से जुलाई के बीच भारतीय टीम का शेड्यूल बेहद पैक नजर आ रहा है, जहां उसे महज 1 महीने के भीतर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. खास बात यह है कि ये मुकाबले तीन अलग-अलग देशों आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाएंगे.
टीम इंडिया के इस व्यस्त दौरे की शुरुआत 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से होगी. फिर वह इंग्लैंड जाएगी, जहां 5 मैच होंगे. इसके बाद जिम्बाब्वे के घर जाकर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. जिम्बाब्वे का दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका होने वाला है, माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं की नजर IPL 2026 में चमकने वाले नए सितारों पर होगी. टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने अब तक कोई छोटा फॉर्मेट मैच नहीं खेला है. ऐसे में जून के आखिर में जब टीम इंडिया नीली जर्सी में मैदान पर उतरेगी, तो वह बतौर टी20 विश्व विजेता अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा.
मिशन 2027: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी भी है जारी
साल 2028 से पहले टी20 का कोई भी बड़ा ICC टूर्नामेंट नहीं है. इसका मतलब यह है कि टीम इंडिया टी20 मैचों के जरिए 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी करना चाहेगी. पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा भी किया गया है कि टी20 सीरीज के साथ-साथ टीम प्रबंधन वनडे के लिए भी खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल तैयार कर रहा है. इन दौरों के प्रदर्शन के आधार पर ही कई खिलाड़ियों का भविष्य तय होगा कि वे वनडे सेटअप में जगह बना पाएंगे या नहीं.
टीम इंडिया का आगामी टी20 इंटरनेशनल मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम आयरलैंड – पहला T20I, 26 जून
भारत बनाम आयरलैंड – दूसरा T20I, 28 जून
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड – पहला T20I, 1 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड – दूसरा T20I, 4 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड – तीसरा T20I, 7 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड – चौथा T20I, 9 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड – पांचवां T20I, 11 जुलाई
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम जिम्बाब्वे – पहला T20I, 23 जुलाई
भारत बनाम जिम्बाब्वे – दूसरा T20I, 25 जुलाई
भारत बनाम जिम्बाब्वे – तीसरा T20I, 26 जुलाई