खेल

सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया

दिल्ली।    आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 32 गेंदों पर 89 रन, अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों पर 46 रन और शाहबाज अहमद के 29 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए. हैदराबाद के लिए टी. नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में केकेआर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की टीम एक स्थान खिसकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है.