पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, सैम करन ने जड़ा अर्धशतक, दो विकेट भी झटके
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL-2024 के 65वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं. PBKS ने सीजन में 5वां मैच जीता है. वहीं प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान ने लगातार चौथा मुकाबला हारा है।
राजस्थान ने अपने दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर लिया. पंजाब से कप्तान सैम करन ने 41 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए. राइली रूसो और जितेश शर्मा ने 22-22 रन बनाए. राजस्थान से आवेश खान और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले.
RR से रियान पराग ने 34 बॉल पर 48 रनों की पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने 28 रन बनाए. कप्तान संजू सैमसन और टॉम कोहलर-कैडमोर ने 18-18 रन बनाए. पंजाब से कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर को दो-दो विकेट मिले. नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला.