खेल

भारत ने जीता सुपर 8 में अपना आखिरी मैच, ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में ली एंट्री, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क।    भारतीय टीम ने सुपर 8 स्टेज के अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 92 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी और उसे लगातर दूसरी हार का सामना करना पड़ा.