इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हर्षित राणा को मिली जगह, देखें स्क्वाड और शेड्यूल
18-Jan-2025
मुंबई। चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए काफी अहम माना जा रहा है और उसी के अनुसार टीम में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारत इस सीरीज के बाद सीधे चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए दुबई रवाना हो जाएगी।
इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। जबकि, चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोटिल जसप्रीत बुमराह को भी टीम में रखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की ही तरह इस सीरीज के लिए भी संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
