प्रदेश
9 फिल्म डायरेक्टर बनाए गए फिल्म विकास निगम एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य, फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगा सकती है सरकार
डॉ. रमन सिंह के तृतीय कार्यकाल में राजेश अवस्थी को अंतिम महीने में फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था. उसके बाद भूपेश बघेल की सरकार में इस पद पर नियुक्ति नहीं हुई थी. फिल्म निर्माता लंबे समय से पुनः नियुक्ति की मांग कर रहे थे. इस पर विचार कर विष्णु देव सरकार ने नई नीति निर्धारण करने राजेश अवस्थी सहित 9 सदस्यों की एडवाइजरी कमेटी बनाई है. यह कमेटी फिल्म इंडस्ट्री के लिए जो आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए इस पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सरकार को देगी. इसके बाद सरकार नए सुझाव को फिल्म नीति में लागू कर फिल्म विकास निगम के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी.
फिल्म सिटी समेत अन्य योजनाओं पर जल्द लग सकती है मुहर
राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड की फिल्मों में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं. उन्होंने बतौर अभिनेता एवं लाइन प्रोड्यूसर बहुत सारे फिल्मों में एवं सीरियलों एवं वेब सीरीज में काम किया है. अन्य सदस्यों के अनुभव को देखते हुए यह निर्णय सरकार ने लिया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले संस्कृति विभाग के संचालक एवं पर्यटन के एमडी विवेक आचार्य केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मांगे जाने पर फिल्म सिटी एवं नया रायपुर के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव लेकर गए थे. इसकी भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों की भी भारी मात्रा में शूटिंग होने की संभावना है.

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी यूनिट हड़ताल पर, केंद्र के समान वेतन समेत 10 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
दुर्ग। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी यूनिट अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. ठेका श्रमिक यूनियनों की मांग है कि उन्हें प्रतिमाह 26000 वेतन दिया जाए जो वर्तमान में 10 से 12 हजार है. ठेका श्रमिकों को केंद्र के समान न्यूनतम वेतनमान दिया जाए। उन्हें भी रात्रि, आवास, कैंटीन भत्ता दी जाए। वहीं बीएसपी के स्थायी कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 39 माह का बकाया एरियर दिया जाए. ग्रेज्युटी सीलिंग हटा जाए, बोनस का पुराना फार्मूला हटाएं, इंसेंटिव स्किम में संसोधन किया जाए. 13 प्रतिशत पर्क्स से उन्हें नुकसान हो रहा है.
सेल की सबसे बड़ी यूनिट भिलाई स्टील प्लांट के सभी गेटों पर कर्मचारियों को आंशिक तौर पर रोकने के बाद ड्यूटी जाने दिया जा रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद हैं. सभी गेट पर विवाद की स्थिति बनी हुई है. वर्कर खुद ही ड्यूटी नहीं आ रहे हैं. रात में ही करीब 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वापस कर दिया गया था. बीएसपी के चारों गेट पर कर्मचारी खुद खड़े हैं. मेन गेट पर सीटू और बोरिया गेट पर इंटक और बीएमएस के बैनर दिख रहे हैं.
अन्य गेट पर एचएमएस, लोइमू, एटक, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, इस्पात श्रमिक मंच के झंडे नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि किसी भी गेट से कोई कर्मचारी वापस नहीं लौट रहा है. चंद मिनट के ठहराव के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी जाने दिया जा रहा है. इस वजह से बीएसपी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. रेम मिल, यूआरएम और क्रेन ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी नहीं गए हैं. कर्मचारी खुद से ही ड्यूटी से नदारद हैं.
श्रमिक यूनियनों ने बीएसपी के हड़ताल को सफल बताया है. हड़ताल से हर दिन पांच रैक आयरन ओर का डिस्पैच होता है, जो खतरे में पड़ गया है. यूनियन चुनाव की वजह से वहां भी कोई यूनियन विवाद करने के मूड में नहीं है. हर गेट पर शांति का माहौल है. हाथों में झंडे और बैनर लिए यूनियन नेता समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन कर्मचारी ड्यूटी जाते हुए नजर आ रहे हैं.
सीएम साय ने पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा – कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आज एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा, हमारी सरकार ने पुलिस विभाग में सूबेदार/एसआई संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. चयनित सभी 959 अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

सीएम ने आगे लिखा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ छत्तीसगढ़ को प्राप्त होगा. प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और भी मजबूती मिलेगी. चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को पुनः बधाई.
‘शर्म छोड़ो, गांठों पे बोलो’ अभियान : बाल्को ने निकाली बाइक रैली, स्तन कैंसर से बचने लोगों को किया जागरूक

बाइक रैली का शुभारंभ रायपुर के मरीन ड्राइव से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित इलाज से इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। बाल्को मेडिकल सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि भारत में हर दस में से एक महिला को स्तन कैंसर होने की संभावना है, जिसमें जीवनशैली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती चरण में कैंसर का पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है और अब उन्नत तकनीकों के माध्यम से स्तन-संरक्षण सर्जरी भी की जा सकती है।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) द्वारा समर्थित इस रैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। इसमें 10 बाइकर्स समूहों, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, कॉर्पोरेट और समुदाय के सदस्यों समेत 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली का समापन बाल्को मेडिकल सेंटर में एक प्रतीकात्मक वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ हुआ, जो स्तन कैंसर से प्रभावित लोगों के लिए आशा, दृढ़ता और विकास का प्रतीक है।
बड़ी खबर : 6 साल बाद SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट…
2018 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार के दौरान साल 2018 के अगस्त महीने में कुल 655 पदों के लिए SI भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसमें सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) समेत कई अन्य पदों की भर्ती होनी थी. 2019 में सरकार बदल गई, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हुई. इसके बाद राज्य की नई सरकार (कांग्रेस) ने साल 2021 के अक्टूबर में 975 पोस्ट के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया था.
कांग्रेस सरकार में दूसरी बार शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
SI भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया जून 2022 में शुरू हुई और 8 सितंबर 2023 तक चली. इस दौरान शारीरिक नापजोख जून-जुलाई 2022 में हुआ, प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई, जबकि मुख्य परीक्षा 26 मई से 29 मई 2023 तक हुई. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 से 30 जुलाई 2023 के बीच आयोजित की गई और अंत में इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 के बीच लिया गया. परीक्षा को पूरा हुए 1 साल से अधिक हो गया, इस बीच एक बार फिर सरकार बदल गई. 2023 में भाजपा ने फिर से सरकार बनाई, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुए.
कई बार आंदोलन कर चुके थे अभ्यर्थी
परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके थे. आमरण अनशन, मुंडन संस्कार, स्वच्छता अभियान और रक्तदान के जरिये अभ्यर्थी कई बार रिजल्ट की मांग कर चुके थे. कई बार गृहमंत्री के निवास के सामने भी धरना दे चुके थे.
SI भर्ती परीक्षा का मामला ऐसे पहुंचा कोर्ट
29 जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा के बाद 16 मई, 2023 को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें 370 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इस चयन के बाद, जो अभ्यर्थी मेरिट सूची में नहीं आए, उन्होंने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था. याचिका में कहा गया कि 975 पदों में से 247 प्लाटून कमांडर के थे और मेरिट सूची में 20 गुना अभ्यर्थियों का होना आवश्यक था, जबकि सूची में 6,013 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. इस पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जताई. 20 मई, 2024 को बिलासपुर हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि प्लाटून कमांडर की भर्ती में महिलाओं को शामिल करना गलत था और उनकी जगह पुरुषों को शामिल करने का निर्देश दिया. हालांकि, कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ, जिससे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और अनशन किया. अब जाकर 6 साल बाद राज्य सरकार ने एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी किया है.





















सूरजपुर डबल मर्डर : प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अवैध घरों पर चलाया बुलडोजर
बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या कर दी थी. इसके बाद सूरजपुर में बवाल मचा रहा और लोग आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग करने लगे थे. इसके बाद सूरजपुर नगर पालिका ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया था और आज तड़के सुबह नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.
कुलदीप एनएसयूआई का जिला सचिव और आदतन बदमाश है. आरोपी की गिरफ्तारी के चंद घंटे पूर्व ही एसपी सूरजपुर ने उस पर 10 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी. कुलदीप साहू के पिता अशोक कुमार साहू निवासी बाजारपारा सूरजपुर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज है.
देखें वीडियो –
जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिले युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, कहा – द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही भाजपा सरकार
दुर्ग। बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मिलने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता पुष्पा यादव, पत्नी श्रुतिका यादव और बड़े भाई धर्मेंद्र यादव सहित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने विधायक देवेंद्र माता को ढांढस बंधाया और जल्द ही जेल से बाहर आने की बात कही.
मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता और उनके बढ़ते कद को देख भाजपा सरकार ने यह पूरी कार्रवाई द्वेषपूर्ण की है. विधायक के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है और यही वजह है कि आज 60 दिन से ज्यादा हो गए पुलिस अपना चालान प्रस्तुत नहीं कर सकी है.

इस मौके पर विधायक देवेंद्र की माता ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु संविधान की एक प्रति भी भेंट की. इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी एवं प्रदेश युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
सफलता की कहानी- मछली पालन से श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति हुई मजबूत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा शासकीय तालाब को पट्टे पर देकर मछली पालन कार्य हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज के साथ ही विभागीय योजना अंतर्गत निःशुल्क जाल और आईस बॉक्स भी दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड में श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह के द्वारा मनोरा के बथानडीपा शासकीय तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है।समूह की अध्यक्ष गुड़िया साहू ने बताया कि गणेश महिला स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं द्वारा मनोरा में शासकीय तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पान का कार्य किया जा रहा है। तालाब 0.801 हेक्टर में निर्माण किया गया है। उक्त तालाब में मच्छली पालन के लिए विभागीय योजना के तहत् 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया है। साथ ही योजना अंतर्गत निःशुल्क जाल एवं आईस बॉक्स भी दिया गया है। मछली पालन से समूह की महिलाओं ने 2 लाख 50 हजार रूपए की आय अर्जित किया है।
समूह की सदस्यों ने बताया कि पहले से ही मछली पालन विभाग द्वारा वे लाभान्वित हो चुके हैं। मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है।
सफलता की कहानी - कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का उत्तम साधन, बसंती मिंज साल में 01 लाख रूपए की कर रही है अतिरिक्त आमदनी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखंड में ग्राम बोडाटांगरी को शासकीय टसर विस्तार केन्द्र वर्ष-2001-02 स्थापित किया गया है।
रेशम विभाग के द्वारा शासकीय टसर विस्तार केन्द्र बोडाटांगरी अन्तर्गत 20 हेक्टयर वनभूमि में साजा, अर्जुना पौधरोपण कराया गया है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के 20 हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में ग्राम बोडाटोंगरीं सी.एस.बी. मधुपुर जिला देवघर (झारखण्ड) के द्वारा यहाँ के हितग्राहियों को अच्छे स्व. डिम्ब समूह प्रदाय किया जाता है, जिससे यहाँ के हितग्राहियों को अच्छा आमदनी तथा उत्पादन भी भारी मात्रा में होता है। आदिवासियों के उत्थान एवं रोजगार मूलक कार्य हेतु रेशम उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे जुडकर आज एक अच्छी जिन्दगी जी रहे है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम बोड़ाटोगरी के निवासी बसंती मिंज द्वारा कोसा पालन कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोसा उत्पादन कार्य में सतुष्ट है एवं गरीब परिस्थिति व पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपना सपना पूरा नहीं कर पाते थे छोटी-मोटी जरूरतों पर दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था, कृषि भूमि भी कम होने के कारण अनाज का भी उत्पादन ज्यादा नहीं हो पाता था। परन्तु रेशम विभाग से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबुत हो गई है खेती किसानी के अलावा अतिरिक्त आय अर्जित कर पाते हैं। बंसती ने बताया कि उनकी वार्षिक आय लगभग 01 लाख तक हो जाती है। जिससे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रहे तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही है। उन्होने बताया कि रेशम विभाग अधिकारी द्वारा रोजगार हेतु अथक प्रयास कर उन्नत किस्म के स्व.डिम्ब समूह प्रदाय करते है। ताकि हमारी आमदनी अधिक से अधिक हो तथा आर्थिक स्थिति पर सुधार हो सके और जिस प्रकार से विभाग की पहल से हमारे जैसे दूरवर्ती क्षेत्र में बसे लोगों तक शासन का योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाले पीढ़ियों को रोजगार हेतु किसी अन्यत्र राज्य में पलायन नहीं करना पडे़गा। स्वरोजगार का माध्यम रेशम विभाग से बेहतर कोई नही होगा।

सहायक संचालक रेशम जशपुर ने बताया कि जिले के सभी कोसा कृमिपालक को अच्छी आमदनी हो सके इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। इसके लिए अन्य राज्यों से अण्डे मंगाकर वितरण किया गया है। वर्तमान में इस पहल से जिले के सभी कृमिपालकों को अच्छी उन्नत कोसा बीज अन्य राज्यों से मंगाकर लगभग 1 लाख डीएफएल्स वितरण कराया गया है। जिससे लगभग 60-70 लाख कोसा उत्पादन होने की सम्भावना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
नालंदा परिसर निर्माण के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के एमओए पर हुआ हस्ताक्षर
रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह नालंदा परिसर हमारी नयी पीढ़ी के विकास और रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना हम सबका सपना है, जिसमें आने वाली पीढ़ी का सक्रिय योगदान होगा और नालंदा परिसर इसके लिए मजबूत बुनियाद तैयार करने का कार्य करेगा। एनटीपीसी के सहयोग से नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने ज्ञान आधारित समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय ज्ञान पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि 1991 में भारत 266 बिलियन डॉलर से आज 2024 में 3 हजार 700 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनी है, आगे इसका आकार और तेजी से बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश में सभी वर्गों को इसका लाभ मिलता है, लेकिन जो समय के साथ ज्ञान अर्जन कर खुद को तैयार करते हैं, उन्हें इसका अधिक लाभ मिलता है।
श्री चौधरी ने कहा कि रायपुर में जब से नालन्दा परिसर बना तब से वहां पूरे शहर के छात्र-छात्राएं वहां पढऩे आते हैं। जिसमें से कई यूपीएससी और स्टेट पीएससी में मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचे होते हैं। दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी आते हैं, जिससे लाइब्रेरी में शिक्षा के लिए अच्छा इको सिस्टम तैयार होता है। यह ज्ञान आधारित समाज के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 22 नालंदा परिसर निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
ऐसे आया नालंदा परिसर बनाने का विचार
मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि जब वे 12 वीं पास कर के आगे की पढ़ाई के लिए भिलाई गया तो वहां मेडिकल और इंजीनियरिंग आईआईटी की तैयारी के लिए बहुत अच्छा माहौल था लेकिन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोई माहौल नहीं था। वहां के बड़े बुक स्टोर्स में भी सिविल सर्विस के किताबों की किल्लत होती थी। गिनती की पुस्तकें मिलती थी। यहां तक की रायपुर में भी ढंग की बुक्स नहीं मिल पाती थी, फिर किताबें ढूंढने दिल्ली गया। वहां एक ही बुक डिपो में सारी किताबें मिल गई। जिससे एहसास हुआ कि यह एक बड़ा अंतर है कि सही किताबें और सही माहौल नहीं मिलने से हमारे प्रदेश में लोग सिविल सर्विस में सलेक्ट नहीं हो पाते हैं। इसके लिए जब वे कलेक्टर बने तो रायपुर में नालंदा परिसर की सोच को साकार किया। जिसका लाभ उठाकर आज सैकड़ों युवा सफलता के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
नवोदय में मिली असफलता से दूसरों के लिए बेहतर करने की सीख मिली
वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मैं नवोदय की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित नहीं हो पाया था। उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाया तो तैयारी सही नहीं थी। आगे जब इस बारे में सोचा तो मेरा लगा कि जीवन में जिस कठिनाई का सामना किए हैं सक्षम होने पर उसका समाधान दूसरों के लिए खोजना चाहिए। दंतेवाड़ा में नन्हे परिंदें प्रोजेक्ट शुरू किया। यहां दूर दराज के बेहद गरीब परिवार और नक्सल प्रभावित परिवारों से बच्चे को सलेक्ट कर लाते थे। उनकी 5 वीं की तैयारी कर नवोदय और सैनिक स्कूल की तैयारी करवाया जाता था। आज कई बच्चे वहां से पढ़कर अपने जीवन में काफी अच्छा कर रहे हैं।
लाइब्रेरी में होगी ये सुविधाएं
नालंदा परिसर लाइब्रेरी 24/7 स्टडी जोन होगा। जहां 500 से अधिक बच्चे एक साथ पढ़ सकें यह सुविधा होगी। 25 हजार किताबों के संग्रह के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। तीन कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 100 से अधिक कंप्यूटर के साथ इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा।
3 करोड़ से अधिक के 7 बीटी सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसके साथ ही 3 करोड़ 1 लाख 96 हजार रुपये की लागत से 7 बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें 34 लाख 97 हजार रूपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में तुलसी होटल से गांधी प्रतिमा एवं मालधक्का रोड तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 15 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्ड क्रमांक 18 पोस्ट ऑफिस के पीछे ओम मोबाईल से सांसद निवास तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 45 लाख 58 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला स्कूल से पीपल पेड़ तक बीटी रोड़ निर्माण कार्य, 30 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 27 गुरूद्रोण स्कूल से शिशुपाल घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 46 उर्दना में मेन रोड से 6 वीं बटालियन ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 रियापारा चौक से संबरी स्प्रे पेंटिंग शॉप चांदमारी (रामपुर मेन रोड) तक बीटी रोड निर्माण कार्य तथा 88 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्ड क्रमांक 26 एवं 27 जियो मार्ट के सामने से हाऊसिंग बोर्ड बिल्डिंग तक अतरमुड़ा रोड में बीटी सड़क निर्माण कार्य शामिल है।
कार्यक्रम को नेताप्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी व सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया, रमेश भगत, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी, ईडी एनटीपीसी अनिल कुमार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक
युवाओं में हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता होती है: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। युवा शक्ति तकदीर और तस्वीर बदलने वाली होती है। वह कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना साहस, जोश और लगन से कर सकते हैं । यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण उपचुनावों के लिए युवा मोर्चा बैठक के दौरान कही। तत्पर कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, युवा अपनी मेहनत, उत्साह और नए विचारों से हर चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं, और अपने संकल्प से इतिहास रच सकते हैं।
उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को रायपुर दक्षिण उपचुनाव में अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी। जिसमे मंडल वार टीम बनाकर युवाओं के बीच जाने और भाजपा सरकार के कार्यों को जनता से बताने को कहा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस राज में रायपुर अपराध और अपराधियों की राजधानी बन गया था। भाजपा सरकार आने के बाद अपराधियों में खौफ है। सभी युवा कार्यकर्ता जनता से राजधानी रायपुर को शांत और अपराध मुक्त रखने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करें।



पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पार्षद मृत्युंजय दुबे, अभिषेक अग्रवाल, तुषार चौपड़ा समेत बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुजुर्ग आदिवासी के आंख का गलत सर्जरी करने वाली डॉक्टर सस्पेंड
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में 20 बुजुर्ग आदिवासियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद 10 बुजुर्गों को आंख में खुजली, दर्द, दिखाई देना बंद हो गया। आनन-फानन में दंतेवाड़ा के सरकारी डॉक्टर्स ने मरीजों को गुरुवार को रायपुर के अंबेडकर हॉस्पीटल भेज दिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल-चाल जाना।सर्जरी करने वाली डॉ गीता नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है। गलत इलाज की वजह से ये 10 ग्रामीण आदिवासी अब परेशानी में हैं। इन्हें दिखाई नहीं दे रहा। मामला सामने आया तो रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आदिवासी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर्स की टीम को निर्देश दिया कि सभी का सही से इलाज किया जाए।
मंत्री विभाग के अफसरों पर भड़के हुए हैं। इन मरीजों को लेकर अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि एक-दो दिन बाद ही मरीजों की आंखों की स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल उन्हें नेत्र रोग विभाग में अलग वार्ड में रखा गया है। जूनियर डाक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। इन बुजुर्ग आदिवासियों का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर का नाम डॉ गीता नेताम है। फिलहाल सामने आई जानाकारी के मुताबिक ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज किए बिना ये सर्जरी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अफसरों ने इसे लेकर जानकारी मांगी है। जिन मरीजों को अब दिखना बंद हो चुका है, उनकी रायपुर में फिर से सर्जरी कर उन्हें ऑबर्जवेशन में रखा गया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में नारायणपुर जिले के बुटलूराम के कार्यों को सराहा
रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें संस्करण में नारायणपुर जिले के देवगांव निवासी बुटलूराम माथरा जी की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा जी अबूझमाड़िया जनजाति की लोक कला को संरक्षित करने में जुटे हुए हैं। उनकी ये कला ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’’ और ‘‘स्वच्छ भारत’’ जैसे अभियान से लोगों को जोड़ने में भी बहुत कारगर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लोक कला के संरक्षण और संवर्धन में जुटे बुटलूराम माथरा की सराहना किए जाने पर प्रसन्नता जताई है।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से अबुझमाड़िया जनजाति की लोककला के संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन में उनके योगदान को उजागर किया। बुटलूराम माथरा पिछले चार दशकों से जनजातीय लोककला के संरक्षण में सक्रिय हैं। उनके प्रयासों ने न केवल स्थानीय संस्कृति को जीवित रखा है, बल्कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक अभियानों को भी बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रेरित करते हैं और देश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में सहायक होते हैं।
बुटलूराम माथरा ने बताया कि उन्होंने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, लेकिन इसके बावजूद उनकी कला ने उन्हें एक नया मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्य पेशे के तौर पर कृषक होने के नाते, वे बांस की कला कृतियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के यंत्र बनाते हैं। उनकी यह अनोखी कला न केवल उनकी पहचान है, बल्कि इससे वे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। उनकी कृतियों में बांस की सजावट, बर्तन और अन्य यांत्रिक उपकरण शामिल हैं, जो न केवल सुंदरता में वृद्धि करते हैं बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। बुटलूराम का मानना है कि कला समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है और इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बुटलूराम के प्रयासों को एक मिशन के रूप में देखा, जिसमें सामाजिक कल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों शामिल हैं। उनका यह कार्य निश्चित रूप से दूसरों को प्रेरित करेगा और जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने में मदद करेगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा में मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर/ नई दिल्ली। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा गठित कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को देखते के साथ ही उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगता नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिससे वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। बता दें सांसद बृजमोहन अग्रवाल को प्राक्कलन समिति के साथ ही लोकसभा की कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति का पहले ही सदस्य बनाया जा चुका है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने किया प्रोत्साहित, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की। उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे बचने के लिए जागरूक किया।
हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र बांटे
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में मछलीपालकों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, किसानों को मसूर मिनी किट, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, महिला स्वसहायता समूहों को ऋण राशि के चेक, बुजुर्गों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रमिकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस एवं पीएम जनमन आवास के स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत कौशल योग्यता प्रमाण पत्र तथा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज के किट प्रदान किए।





श्री साव ने राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वन मंडलाधिकारी संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर रायपुर दक्षिण विधानसभा की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगे: सुनील सोनी
रायपुर। पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज मंडल- लाखे नगर, चंद्रशेखर आजाद वार्ड और मंडल- सदर बाजार, ब्राह्मण पारा वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान क्षेत्र की जनता ने प्रत्याशी सुनील सोनी का उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
पूर्व सांसद सुनील सोनी ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में स्थापित हुए सुशासन पर चर्चा करते हुए प्रदेश की प्रगति को बताया और रायपुर दक्षिण विधानसभा में विकास को लेकर अपने विजन भी साझा किए जिसमें उन्होंने क्षेत्र में सब ओर सड़क, पानी, साफ़-सफाई आदि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल को अपना आशीर्वाद देते हुए लगातार 8 बार विधायक चुनकर भाजपा पर अपने अटूट विश्वास का परिचय दिया है और इसी का परिणाम है कि रायपुर दक्षिण में उन्नति के कमल भी लगातार खिलते रहे हैं।







इस बार रायपुर दक्षिण विधानसभा में जब कमल खिलेगा तो आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल जी और आपका सुनील सोनी हम दोनों मिलकर दोगुनी रफ़्तार से क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे और रायपुर दक्षिण की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएगी। जनसंपर्क में प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पार्षद सावित्री जय मोहन साहू, सत्यम दुआ, रमेश ठाकुर और भाजपा के कार्यकर्तागण भी शामिल हुए।
