प्रदेश / छत्तीसगढ़

नए स्वरूप में दिखेगा राजिम कुंभ कल्प : 20 सालों बाद बदला मेला स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 54 एकड़ में भव्य मंच बनकर तैयार

राजिम।   छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम राजिम में 12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। 20 वर्षों बाद पहली बार इस महाकुंभ के स्थान और स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है। मेला अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा, जहां 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है।