पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े कांग्रेस नेता
छत्तीसगढ़ |
10-Mar-2025
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी है. केंद्र एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है. टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता भूपेश बघेल के घर पहुंच गए हैं. रायपुर से पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

ईडी की कार्रवाई से गरमाया माहौल
भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की. रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी. विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं.
