भाजपा की सख्त कार्रवाई, वनवासी मौर्य 6 साल के लिए निष्कासित
छत्तीसगढ़ |
15-Mar-2025
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की है. चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेता पर पार्टी ने एक्शन लिया है. जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य को पार्टी से 6 साल के लिए निशासित कर दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
