मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में जनपद सदस्यों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ, अध्यक्ष सुलोचना यादव ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया
छत्तीसगढ़ |
16-Mar-2025
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद रविवार को जनपद पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा और 25 जनपद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 15 महिला और 10 पुरुष सदस्य शामिल थे।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

भगवान कृष्ण की पूजा कर संभाला पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत के सीईओ एफ.सी. पटेल ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने अपने कार्यालय में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।
जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “क्षेत्र की जनता ने दूसरी बार मुझ पर और भाजपा पर विश्वास जताया है। मैं पूरे जनपद क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं। शासन की प्रत्येक योजना को नागरिकों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी, ताकि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।”
मंत्री टंकराम वर्मा का संबोधन: भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध
