तखतपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद की दौड़ में गौरी देवांगन ने मारी बाजी, कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल
छत्तीसगढ़ |
18-Mar-2025
तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर उपाध्यक्ष का चुनाव आज हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गौरी देवांगन की जीत हुई. नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रत्याशी गौरी देवांगन को 10 मत मिले. वहीं भाजपा प्रत्याशी अंकित अग्रवाल को 6 मत मिले. चार मत से गौरी देवांगन ने जीत हासिल की।
