सहायक संचालक की अचानक बिगड़ी तबीयत, रायपुर हुए रेफर, इलाज के दौरान चली गयी जान
छत्तीसगढ़ |
11-Jul-2025
रायपुर। खेल और युवा कल्याण विभाग को एक गहरा आघात पहुंचा है। सहायक संचालक राजेंद्र डेकाटे का आज सुबह रायपुर के मेडिशाइन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।
राजेंद्र डेकाटे पिछले सात वर्षों से जगदलपुर में सहायक संचालक पद पर पदस्थ थे और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के खेल विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में कई प्रमुख खेल प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिससे बस्तर क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार को गति मिली।
उनकी कार्यशैली और समर्पण के कारण वे न केवल विभागीय अधिकारियों के बीच सम्मानित थे, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं के बीच भी प्रेरणास्रोत बने हुए थे।
खेलप्रेमियों में शोक की लहर
राजेंद्र डेकाटे के निधन की खबर फैलते ही जगदलपुर सहित पूरे बस्तर अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। खेल से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी स्तब्ध हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
व्यक्तित्व और कार्य की छाप