नुआखाई पर अब इस दिन रहेगी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश के आदेश में संशोधन किया है. सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन की ओर से जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, अब 30 सितंबर के बदले 28 अगस्त को स्थानीय अवसर रहेगा. इस दिन नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं में छुट्टी रहेगी. यह स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
