बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण
छत्तीसगढ़ |
26-Jan-2024
महासमुंद/छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज गणतंत्र दिवस पर महासमुंद में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें साल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।