प्रदेश / छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण से पहले सीएम विष्णु देव साय दर्शन करने पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, विधिवत पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम पद की शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही राजधानी रायपुर के अवंती विहार एटीएम चौक स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
  
बता दें नए सीएम का शपथ ग्रहण शाम 4 होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 
 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।