मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए धान खरीदी की अवधि बढ़ाने के संकेत, आज शाम तक जारी हो सकता है आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का 31 जनवरी को अंतिम दिन है. इसके बाद किसान 15 फ़रवरी तक लिंकिंग में धान बेच सकते हैं. इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने आज रायपुर में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान राज्य में धान खरीदी की अवधि को बढ़ाने के संकेत दिए है. जिसका आदेश आज शाम तक जारी हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो राज्य के किसान फरवरी महीने के मध्य तक खरीदी केन्द्रों में धान बेच पाएंगे.