छत्तीसगढ़ : हटाए गए सहकारिता मंत्री के ओएसडी
छत्तीसगढ़ |
28-Sep-2024
रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी को उनके पद से हटा दिया गया है। सुनील तिवारी को मंत्री पदस्थापना से हटाकर मूल पद मे भेजा दिया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। चार महीने पहले ही सुनील तिवारी को सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का OSD नियुक्त किया गया था।