प्रदेश / छत्तीसगढ़

धान खरीदी फर्जीवाड़ा: भाजपा नेता और पुत्र पर FIR के निर्देश, खरीदी केंद्र कर्मियों पर भी गिरेगी गाज

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।   जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत औंधी तहसील मुख्यालय स्थित धान खरीदी केंद्र में बीते दिनों धान खरीदी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था. इस पर जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने फर्जीवाड़े करने वाले औंधी सहकारी समिति पदाधिकारी कनक राणा और उसके पुत्र हुमन राणा के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कर फर्जीवाड़े में संलिप्त समिति कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.