कांग्रेस से रुचिर गर्ग ने दिया इस्तीफा, पत्रकारिता में हो रही वापसी…
छत्तीसगढ़ |
05-Jan-2025
रायपुर। पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आने वाले रुचिर गर्ग ने कांग्रेस छोड़ दी है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है. आगे अब पुनः वे पत्रकारिता में लौटने वाले हैं.
रुचिर गर्ग ने बैज को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि विन्रमतापूर्वक आपको सूचित कर रहा हूँ कि मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ. दरअसल, मैं किसी भी तरह की सक्रिय अथवा निष्क्रिय राजनीति से अलग होकर एक बार फिर पत्रकारिता में ही संभावनाएं तलाशना चाहता हूँ.
जब मैंने पत्रकारिता से अवकाश लेकर राजनीति की राह पकड़ी थी तब भी मेरे लिए लक्ष्य धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों के हक में खड़े रहना था, और आज भी मेरी प्रतिबद्धता इन मूल्यों के प्रति उतनी ही गहरी है. मैं कामना करता हूँ कांग्रेस पार्टी इस देश की महान स्वतंत्रता संग्राम से उपजे मूल्यों के साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति हमेशा ही प्रतिबद्ध रहे.
