गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा
छत्तीसगढ़ |
07-Jan-2025
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को उनकी विशिष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें 7 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया. अमित कुमार ने अपने करियर में जिस निष्ठा और समर्पण से काम किया है, वह कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का एक आदर्श उदाहरण है.
अमित कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में 12 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और संयुक्त निदेशक (पॉलिसी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. सीबीआई में उनके कार्यकाल को नीतिगत सुधारों और एजेंसी की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए याद किया जाता है.
