राज्यपाल और मुख्यमंत्री से रेलवे के नए जीएम ने की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश यात्रियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
छत्तीसगढ़ |
08-Jan-2025
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने आज दिनांक 08 जनवरी 2025 बिलासपुर- रायपुर खंड का विंडो ट्रॉली निरीक्षण किया एवं रायपुर स्टेशन पर चल रहे मेजर रि-डेवलपमेंट का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की और उन्हें रेलवे की विभिन्न योजानाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने सभी पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए रायपुर स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया एवं रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास के मॉडल कार्यों के ले-आउट प्लान का भी अवलोकन एवं कार्य में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए.
