CGPSC भर्ती घोटाला: एसके गोयल के बेटे-बहु सहित 3 को CBI ने किया गिरफ्तार, विशेष कोर्ट में किया पेश
छत्तीसगढ़ |
12-Jan-2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज CBI ने मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल के साथ शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार शशांक गोयल और भूमिका कटियार, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहु हैं। इससे पहले डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन को लेकर सीबीआई ने भूमिका से पूछताछ की थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले शनिवार को CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदारों समेत कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। इस केस की जांच जारी है। इस मामले में सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा मामला