निकाय चुनाव 2025 : दो सगे भाई लड़ रहे पार्षद चुनाव, एक को भाजपा तो दूसरे को कांग्रेस ने दिया टिकट, पिता बोले – चुनाव कोई भी जीते, परिवार में खुशी की लहर…
छत्तीसगढ़ |
03-Feb-2025
धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखा जा रहा है. कहीं गुपचुप वाले, चाय वाले तो कहीं सगे भाई आमने-सामने मैदान पर हैं. ऐसा ही मामला धमतरी जिले के कुरुद से आया है, जहां नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-10 में 2 सगे भाई राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. बड़े भाई को भाजपा तो छोटे भाई को कांग्रेस से पार्षद का टिकट मिला है.
कुरुद नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भाजपा ने कमलेश ध्रुव को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने अर्जुन ध्रुव को मैदान में उतारा है. बड़ा भाई कमलेश 45 साल और छोटा भाई अर्जुन 33 साल के हैं. दोनों भाई कभी बचपन में एक साथ खेला करते थे. अब चुनावी मैदान में दोनों भाई आमने-सामने हैं. बता दें कि दोनों भाई पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.
भाजपा प्रत्याशी कमलेश ध्रुव और कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन ध्रुव