टेक्नोलॉजी

Redmi K80 Ultra लॉन्च: दमदार फीचर्स के साथ गेमर्स के लिए खास, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi K80 Ultra : Redmi ने गुरुवार को चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K80 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर गेमिंग प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 16GB तक रैम दी गई है।

फोन में 6.83-इंच 1.5K डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पावर के लिए इसमें बड़ी 7410mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP68 रेटिंग दी गई है।

कीमत और उपलब्धता:

  • 12GB + 256GB वेरिएंट – CNY 2,599 (करीब ₹31,000)

  • 12GB + 512GB – CNY 2,999 (करीब ₹35,800)

  • 16GB + 256GB – CNY 2,799 (करीब ₹33,400)

  • 16GB + 512GB – CNY 3,299 (करीब ₹39,400)