Lava Blaze Dragon 5G भारत में 25 जुलाई को होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 और 50MP कैमरे से होगा लैस
Lava Blaze Dragon 5G : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा एक बार फिर बजट सेगमेंट में हलचल मचाने जा रही है। कंपनी जल्द ही Lava Blaze Dragon 5G नाम से अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। यह दमदार फोन 25 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है और साथ ही इसकी संभावित कीमत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या है Lava Blaze Dragon 5G की खासियत?
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा, जो 5G सपोर्ट करता है और बेहतर परफॉर्मेंस व पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यह वही प्रोसेसर है जो इन दिनों कई पॉपुलर बजट 5G फोनों में देखने को मिल रहा है।
कैमरा सेटअप
फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिससे बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा। सेल्फी कैमरे को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें भी दमदार सेंसर दे सकती है।
डिज़ाइन और पोर्ट्स
लावा ने डिवाइस का टीज़र भी जारी किया है जिसमें इसके स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक की झलक मिलती है। इससे साफ है कि कंपनी ने ऑडियो लवर्स को ध्यान में रखते हुए हेडफोन जैक को बरकरार रखा है।
क्या हो सकती है कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Blaze Dragon की भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹11,000 से ₹12,000 के बीच हो सकती है, जिससे यह मिड-बजट यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।