मुंबई। सोना आज यानी 30 जनवरी को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 81 हजार 006 रुपए हो गई है. बुधवार को इसकी कीमत 80 हजार 975 रुपए प्रति दस ग्राम थी.
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज इजाफा हुआ. यह 920 रुपए बढ़कर 91 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इससे पहले चांदी की कीमत 90 हजार 680 रुपए प्रति किलोग्राम थी.
जानिए इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना ?
31 दिसंबर को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 162 रुपए थी. पिछले 30 दिनों में इसमें 4 हजार 844 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86 हजार 017 रुपए थी. इस दौरान इसमें भी 5 हजार 583 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
जानिए महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 250 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 170 रुपए है.
मुंबई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
कोलकाता: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
चेन्नई: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 100 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 83 हजार 020 रुपए है.
भोपाल: 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 76 हजार 150 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 80 हजार 070 रुपए है.
जानिए सोने में तेजी की वजह ?
ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.
अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, वह आगे भी इसमें कटौती कर सकता है.
डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है.
बढ़ती महंगाई भी सोने की कीमत को सपोर्ट कर रही है.
शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता के कारण लोग गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा रहे हैं.
Nothing Phone 3a: यूके की टेक ब्रांड Nothing ने मार्च के पहले हफ्ते में एक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट शेड्यूल किया है। इस इवेंट में कंपनी के नए स्मार्टफोन पेश करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन डिवाइसेज़ के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक नई लीक में Nothing Phone 3a के संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह Nothing Phone 2a का सक्सेसर होगा।
Nothing Phone 3a के संभावित स्पेसिफिकेशंस
टेक इनसाइडर X यूजर Gadget Bits (@gadget_bits) ने Nothing Phone 3a के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6.8-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस डिवाइस का मॉडल नंबर A059 बताया जा रहा है। खास बात यह है कि Nothing इस बार MediaTek चिपसेट की बजाय Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट ऑफर कर सकता है।
Nothing Phone 3a में Nothing OS 3.1 दिया जा सकता है, जो Android 15 पर आधारित होगा। इसके अलावा, इसमें कंपनी का सिग्नेचर Glyph Interface भी मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर (2x ऑप्टिकल ज़ूम) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Nothing Phone 3a में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन NFC कनेक्टिविटी भी ऑफर कर सकता है।
Nothing ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह 4 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। Carl Pei के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने अपने टीज़र में “Power in Perspective” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस इवेंट में Nothing Phone 3, Phone 3a और Phone 3a Plus पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा, लॉन्च से पहले कंपनी कई और टीज़र जारी कर सकती है।
गौरतलब है कि Nothing Phone 2a पिछले साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई थी, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.7-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Nothing Phone 2a में 50-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे, IP54 रेटिंग और Glyph Interface जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं। अब देखने वाली बात होगी कि Nothing Phone 3a अपने पूर्ववर्ती मॉडल से कितनी अलग और दमदार फीचर्स के साथ आता है।
IndiGo Profit Third Quarter: भारत में बजट एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2 हजार 449 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 18.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।
एक साल पहले इसी तिमाही (Q3FY24) में कंपनी को 2 हजार 998 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (समेकित शुद्ध लाभ) हुआ था। वहीं, पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में कंपनी को 987 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
जानिए राजस्व कितना बढ़ा ?
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडिगो के परिचालन से समेकित राजस्व सालाना आधार पर 13.7 प्रतिशत बढ़कर 22 हजार 110.7 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही यानी वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19 हजार 452.1 करोड़ रुपए रहा था।
जानिए एक महीने में कितने की आई गिरावट? (IndiGo Profit Third Quarter)
तिमाही नतीजों के बाद इंडिगो के शेयर में 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 4 हजार 162.25 पर क्लोज हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 43.03 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें 9.76 प्रतिसत, 6 महीने में 4.88 प्रतिशत और इस साल 1 जनवरी से अब तक 9.43 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 1.61 लाख करोड़ रुपए है।
रायपुर। जेवर खरीदना अब निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए काफी कठिन साबित होता जा रहा. सोने का दाम आज अब तक के सबसे उच्चतम रेट पर जा पहुंचा है. बीते धनतेरस के समय सोने का भाव 82000 रूपए प्रति दस ग्राम था जो आज 24 जनवरी को 82300 रूपए प्रति दस ग्राम के उच्चतम रेट पर पहुंच गया है. कारोबारियों के अनुसार अब तक के इतिहास में आज का रेट सबसे अधिक है. कारोबारियों के अनुसार बीते 2017-18 में सोना 32000 से 34 हजार रूपए प्रति दस ग्राम भाव था, प्री-कोविड यानि फरवरी मार्च 2020 में 38 से 39 हजार रूपए प्रति दस ग्राम रहा. लाकडाउन खुलने के करीब 44 दिन बाद 48 से 49 हजार प्रति दस ग्राम हो गया और वर्ष 2020 में ही चार माह बाद यानि नवंबर-दिसंबर में 55000 रूपए प्रति दस ग्राम भाव हो गया
इस तरह सोने के दाम में तेजी आते गई है. विगत दस दिनों में सोने के भाव में लगभग दो हजार रुपये की वृद्धि हुई है. पिछले 13 जनवरी को सोना प्रति दस ग्राम 80800 रूपए प्रति दस ग्राम था, आज सोने का भाव 82300 चल रहा. चांदी के भाव में विशेष रूप से उतार चढ़ाव नहीं हुआ है. चांदी 13 जनवरी को 92100 रूपए किलो थी और आज भी चांदी का भाव 92000 रूपए किलो के लगभग है. धनतेरस के समय 82000 था. सोना आज 82300 रूपए उच्चतम रेट पर पहुंच गया है. दावा यहां तक किया गया है कि 2026 तक 1 लाख 40 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव रहने की संभावना है. सराफा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी का कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार की वजह से दाम तेजी से बढ़ा है. शेयर बाजार का भाव का गिरता है तो सोना का रेट बढ़ेगा.
शेयर मार्केट गिरने से लोग सोना में इंन्वेस्ट करते हैं. शहर के सराफा कारोबारी सराफा संघ के सचिव अजय सराफ का कहना है कि सोने का भाव काफी तेज होने का प्रमुख वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य ही हैं और आने वाले दिनों में और तेजी की संभावना जता रहे हैं. सराफा व्यावसायी राजू सलूजा ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाणिज्यक नीति में किए गए बदलाव के कारण सोने का दाम बढ़ते जा रहा और इंटरनेशनल मार्केट क्रैश हो रहा है. आने वाले दिनों में हो सकता है कि रेट में और उछाल आए. सराफा संघ के विजय सोनी ने बताया कि सोने में दस दिनों में लगभग 2000 रूपए की वृद्धि हुई है और चांदी में विशेष उत्तार चढ़ाव नहीं हुआ है.
2019 के पहले तक 30 हजारी था सोना
सराफा कारोबारियों से मिले आंकड़े के अनुसार 14 सालों के सोने के दाम पर गौर करें तो साल 2018 तक थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ 30 हजार से नीचे रेट था और वर्ष 2019 में सोना 35 हजार 220 रूपए प्रति दस ग्राम का रेट पर जा पहुंचा जो लगातार आज तक बढ़ते क्रम में ही है. साल 2019 के बाद आज तक कभी दाम में जयादा कमी नहीं आई बल्कि लगातार तेजी पर बना रहा जो अभी तक जारी है. 2019 के पहले तक थोड़े घट-बढ़ के साथ लोगों के रेंज में रेट था जो आज बेलगाम हो गया है. यहीं नहीं कारोबारी आगे और बढ़ने की संभावना बता रहे हैं.
Kotak Mahindra Bank Q3 Results: कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की. बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत के तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 3 हजार 305 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3 हजार 5 करोड़ रुपए था.
वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में बैंक द्वारा अर्जित ब्याज 13 हजार 427.58 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में अर्जित 11 हजार 799 करोड़ रुपये से 14 प्रतिशत अधिक है.
कोटक बैंक ने रिपोर्ट की गई तिमाही में ब्याज के रूप में 6 हजार 231.33 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में दर्ज 5 हजार 245.50 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत अधिक है.
Q3FY25 के लिए शुद्ध ब्याज आय (NII) Q3FY24 में 6 हजार 554 करोड़ रुपए से बढ़कर 7 हजार 196 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है. Q3FY25 के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 4.93 प्रतिशत था.
Q2FY25 में बैंक द्वारा दर्ज किए गए 3 हजार 344 करोड़ रुपए की तुलना में कर के बाद लाभ में क्रमिक रूप से 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई. Q3 FY25 में शुल्क और सेवा बढ़कर 2 हजार 362 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में दर्ज किए गए 2 हजार 144 करोड़ रुपए से 10 प्रतिशत अधिक है.
Auto Desk. Bharat Mobility Expo 2025 में ह्यूंदई (Hyndai) पने नवीनतम मॉडलों के साथ धूम मचाने को तैयार है. इस बार कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित स्टारिया MPV, क्रेटा इलेक्ट्रिक, और आयोनिक 9 को प्रदर्शित करेगी.
स्टारिया MPV: भारत में पहली झलक
स्टारिया MPV, जिसे Hyndai की किआ कार्निवल के समकक्ष माना जाता है, पहली बार भारतीय बाजार में पेश की जाएगी. हालांकि, इसे जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना नहीं है.
स्टारिया का डिज़ाइन पारंपरिक MPV से अलग है. इसका वैन जैसा सिल्हूट, ऊंचा स्टांस, और पिक्सल-प्रेरित लाइटिंग इसे भविष्यवादी लुक देता है. 2021 में ग्लोबल लॉन्च के बाद, यह मॉडल भारत में चर्चा का विषय बन गया है.
इसके प्रमुख फीचर्स में चौड़ी ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलाइट्स, और फुल-लेंथ LED DRL स्ट्रिप शामिल हैं. हाई-एंड वेरिएंट में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और ब्रास क्रोम एक्सेंट्स इसे प्रीमियम फिनिश देते हैं. इंटीरियर्स में 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, एंबिएंट लाइटिंग, और “रिलैक्सेशन मोड” वाली रिक्लाइनिंग सीट्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
क्रेटा इलेक्ट्रिक: शो का मुख्य आकर्षण
Hyndai की लोकप्रिय SUV, क्रेटा इलेक्ट्रिक, 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होने वाली है. इसके डिज़ाइन में पिक्सलेटेड ग्राफिक ग्रिल, इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट, और आकर्षक LED टेल लाइट्स इसे आधुनिक और स्टाइलिश बनाते हैं.
यह दो बैटरी वेरिएंट्स – 51 kWh और 42 kWh में उपलब्ध होगी. 51 kWh वेरिएंट 473 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज और 169 bhp का पावर देगा. यह 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेगा. वहीं, 42 kWh वेरिएंट 390 किमी की रेंज और 133 bhp पावर देगा.
आयोनिक 9: Hyndai का फ्लैगशिप मॉडल
Hyndai अपने प्रीमियम तीन-पंक्ति SUV आयोनिक 9 को भी प्रदर्शित करेगी. यह E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 110.3 kWh की बैटरी है, जो WLTP के अनुसार 620 किमी की रेंज प्रदान करती है. फास्ट चार्जिंग की क्षमता के साथ, यह 10-80% चार्जिंग केवल 24 मिनट में पूरी कर सकती है.
Hyndai की नई रणनीति
यह इवेंट Hyndai की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. स्टारिया, क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयोनिक 9 के जरिए कंपनी भविष्य के ऑटोमोबाइल्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है. भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इन मॉडलों को देखना ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होगा.
Bharat Mobility Global Expo 2025: ऑटो एक्सपो (Auto Expo-2025) का आगाज हो चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया। ऑटो एक्सपो का आगाज होते ही फ्यूचर की गाड़ियों से पर्दा उठने लगा है। Suzuki Motorcycle India ने आज अपने दो मॉडल्स से पर्दा उठाया। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में Access और Gixxer बाइक्स के नए मॉडल्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च किय़ा। सुजुकी की इस बाइक को कंपनी ने फ्लेक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ उतारा है जिसके लिए फीचर्स को अपग्रेड किया गया है।
सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में Access-125 के मॉडल्स से भी पर्दा उठाया। ये मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बजट फ्रेंडली हो सकता है। नए सुजुकी एक्सेस स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत 81 हजार 700 रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है. वहीं, इस स्कूटर के टॉप मॉडल की कीमत 93,300 रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है।
इंजन और फीचर्स
सुजुकी एक्सेस का नए मॉडल में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो OBD2 कम्पैटिबल है। ये इंजन 8.3bhp की पावर और 10.2Nm टॉर्क को जेनरेट करता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस इंजन के साथ अब ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा माइलेज का फायदा मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो सुजुकी एक्सेस 125 में ब्लूटूथ सपोर्ट वाला इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है, जिसपर आपको रेन अलर्ट जैसी जरूरी जानकारी मिलेगी।
Suzuki Gixxer SF 250
सुजुकीi ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल से दौड़ने वाली बाइक Gixxer SF 250 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 2 लाख 16 हजार 500 रुपये (एक्स शोरूम) है। इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना फ्लेक्स फ्यूल वाला मॉडल 25 हजार रुपये महंगा है।
इंजन और कलर ऑप्शन्स
Gixxer SF 250 Flex Fuel वेरिएंट में 85 फीसदी तक एथनॉल का यूज किया जा सकता है और इसके लिए कंपनी ने मोडिफाइर इंजेक्टर, फ्यूल फिल्टर और फ्यूल पंप को अपग्रेड किया है। इंजन की बात करें तो Gixxer SF 250 का फ्लेक्स फ्यूल मॉडल 9300rpm पर 27bhp की पावर और 7300rpm पर 23Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। ये बाइक 5 के बजाय 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ उतारी गई है।
Tata Nexon 2025 launched : टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon 2025 को नए फीचर्स, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है. सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में यह Nexon अब Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3OO को कड़ी टक्कर देने को तैयार है.
2024 में Nexon की शानदार परफॉर्मेंस
Nexon ने 2024 में शानदार बिक्री की, 1,61,611 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक रही.
कीमत और वेरिएंट्स
नई Tata Nexon 2025 की कीमत ₹8 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. वेरिएंट लाइनअप को संशोधित किया गया है. पुराने वेरिएंट्स जैसे Pure, Pure S, Creative Plus और Fearless को बंद कर दिया गया है. नए वेरिएंट्स में Pure+, Pure+ S, Creative+ PS और Fearless+ PS शामिल किए गए हैं.
फीचर्स के साथ अपग्रेडेड वेरिएंट्स (Tata Nexon)
Pure+ और Pure+ S वेरिएंट्स
फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
रियर-व्यू कैमरा
ऑटो-फोल्डिंग ORVMs
हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
10.25 इंच का टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ)
Pure+ S में सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी शामिल हैं.
पैनोरमिक सनरूफ
10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
सीक्वेंशियल LED DRLs
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम
कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी और एयर प्यूरीफायर
नए कलर ऑप्शन्स
Grassland Beige और Royal Blue दो नए रंग पेश किए गए हैं.
Carbon Black और Creative Blue (पहले Ocean Blue) अब लाइनअप का हिस्सा हैं.
Daytona Grey, Pure Grey और Pristine White रंग जारी रहेंगे.
Flame Red और Purple रंग बंद कर दिए गए हैं.
डिज़ाइन और सुरक्षा फीचर्स
बाहरी डिज़ाइन में बड़े बदलाव नहीं हैं, लेकिन इंटीरियर अपहोल्स्ट्री को नया रूप दिया गया है.
सुरक्षा के लिहाज से यह SUV बेहतरीन है. इसमें शामिल हैं:
6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड)
360-डिग्री कैमरा
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
Global NCAP और Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग.
Tata Nexon 2025 अपने नए फीचर्स, वेरिएंट्स और अपडेट्स के साथ सेगमेंट में और मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. सुरक्षा, पर्सनलाइजेशन और परफॉर्मेंस के मामले में यह SUV Brezza, Venue और Sonet जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी.
Hero MotoCorp ने नई जनरेशन Hero Destini 125 को भारत में लॉन्च किया है. यह स्कूटर अब पूरी तरह से नए डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है, जिसमें रेट्रो स्टाइलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का अनोखा मिश्रण शामिल है.
कीमत और वेरिएंट्स
नई Hero Destini 125 की शुरुआती कीमत ₹80,450 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
बेहतर रिफाइनमेंट और कम NVH (शोर, कंपन और खुरदरापन).
स्मूद और बैलेंस्ड राइड के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और सिंगल रियर शॉक.
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी
माइलेज: 59 किमी/लीटर (i3S स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ). स्टोरेज: 19 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज.
ब्रेकिंग और सेफ्टी
VX वेरिएंट: फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक. ZX वेरिएंट्स: 190mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और क्रोम एक्सेंट्स. वाइडर रियर टायर: बेहतर ग्रिप के लिए.
नई Hero Destini 125 अपनी आकर्षक डिज़ाइन, प्रीमियम फीचर्स और उत्कृष्ट माइलेज के साथ शहरी यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. रेट्रो स्टाइलिंग और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के संयोजन से यह स्कूटर Brezza और Jupiter जैसी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी.
PSU Stock IREDA: सोमवार को बाजार में गिरावट जारी रही, लेकिन इस दौरान पीएसयू स्टॉक इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली. अभी +2.65 (1.32%) तेजी के साथ 203.80 पर कारोबार कर रहा है. सुबह पीएसयू स्टॉक में 4.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई.
आईआरईडीए शेयर प्राइस टारगेट
मार्केट एक्सपर्ट रचित ने कहा कि आईआरईडीए के शेयर में काफी हद तक सुधार हुआ है. उन्होंने निवेशकों को ‘डिप्स पर खरीदारी’ करने की सलाह दी और कहा कि अगर शेयर 208 रुपए या 210 रुपये के स्तर पर पहुंचता है तो यहां पोजीशन बनानी चाहिए.
इसके अलावा एक्सपर्ट ने स्टॉप लॉस 190 रुपए रखने की सलाह दी है. रचित के मुताबिक शेयर जल्द ही 236 रुपये या 252 रुपए पर पहुंच सकता है.
IREDA शेयर की कीमत (PSU Stock IREDA)
सोमवार सुबह 10:14 बजे तक, NSE पर IREDA के शेयर 4.70% या 9.46 रुपये की तेजी के साथ 210.61 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, BSE पर शेयर 4.62% या 9.30 रुपये की तेजी के साथ 210.50 रुपए पर कारोबार कर रहा था. फिलहाल कंपनी के शेयर 206 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं.
IREDA का शेयर आज यानी 13 जनवरी को 200.47 पर खुला, जबकि इसका इंट्राडे हाई 212.35 रुपये और लो 196.55 रुपए रहा. फिलहाल, IREDA का मार्केट कैप 55,420 करोड़ रुपए (55.42KCr) है. P/E रेशियो 36.15 है. इस शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 310.00 रुपये और निम्नतम स्तर 103.00 रुपए रहा है.
शेयर प्रदर्शन (PSU Stock IREDA)
बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि पिछले दो सप्ताह में इसमें लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है.
एक महीने में शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक, तीन महीने में 7 प्रतिशत से अधिक और छह महीने में 26 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर में 88 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.
आज 13 जनवरी को वायदा बाजार में गोल्ड के भाव में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है, जबकि सिल्वर के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड करीब 184 रुपए की तेजी के साथ 78 हजार 259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं सिल्वर 194 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 92 हजार 312 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
एमसीएक्स पर सोने और चांदी की ताजा स्थिति
आज 5 फरवरी की वायदा डिलीवरी 78 हजार 259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली. साथ ही 4 अप्रैल की वायदा डिलीवरी 79 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली. खबर लिखे जाने तक सोने के 5 हजार 261 लॉट का कारोबार हो चुका था.
मल्टी कमोडिटी मार्केट में 5 मार्च की चांदी 194 रुपए कमजोर होकर 92 हजार 329 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और 92 हजार 659 पर बिजनेस कर रही है. वहीं 5 मई की चांदी 246 रुपए सस्ती होकर 94 हजार 094 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और 95 हजार 543 पर बिजनेस कर रही है.
इस रेट पर बंद हुआ सोना
इससे पहले 10 जनवरी को एमसीएक्स पर आखिरी कारोबारी सत्र में 5 फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड 78 हजार 423 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था, जबकि 5 अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 79 हजार 775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था.
पिछले कारोबारी सत्र (last trading session) में 5 मार्च 2025 वायदा वाली चांदी का भाव 92 हजार 506 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. साथ ही 5 मई 2025 वायदा वाली चांदी का भाव 99 हजार 4406 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था.
अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart की रिपब्लिक डे सेल का इंतजार करें, जिसे ‘मॉन्यूमेंटल सेल’ नाम दिया गया है. यह सेल 14 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगी, जबकि Plus मेंबर्स को 13 जनवरी से अर्ली एक्सेस मिलेगा. इस दौरान iPhone 16 Plus समेत कई iPhones पर छूट दी जाएगी. iPhone 16 Plus, जिसकी MRP ₹89,900 है, सेल के दौरान ₹73,999 (सभी ऑफर्स मिलाकर) में उपलब्ध होगा.
अभी भी है छूट का मौका
हालांकि Flipkart ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस कीमत तक कैसे पहुंचा जा सकता है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए संभावना है कि यह कीमत बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस मिलाकर मिलेगी।
फिलहाल, iPhone 16 Plus पहले से ही Flipkart पर डिस्काउंट पर उपलब्ध है. अभी यह ₹84,900 में लिस्टेड है, जो MRP से ₹5,000 कम है.
इसके अलावा, यदि आप एक उपयुक्त क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे प्रभावी कीमत ₹80,900 हो जाएगी.
iPhone 16 Plus: क्या यह सही विकल्प है?
iPhone 16 Plus, iPhone 16 के समान है, लेकिन इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है.
प्रोसेसर: Apple A18
कैमरा सेटअप:
रियर कैमरा: 48MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड (ऑप्टिकल-ज़ूम सपोर्ट के साथ)
फ्रंट कैमरा: 12MP
स्टोरेज: बेस वेरिएंट में 128GB
क्यों खरीदें?
बड़ा डिस्प्ले: अगर आपको iPhone 16 का 6.1-इंच डिस्प्ले छोटा लगता है, तो iPhone 16 Plus का बड़ा स्क्रीन साइज़ सही रहेगा.
बेहतर बैटरी लाइफ: बड़ी बैटरी के कारण यह हेवी यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है.
यह मॉडल पांच रंगों में उपलब्ध है – ब्लैक, पिंक, टील, अल्ट्रामरीन, और व्हाइट. साथ ही, इसका 512GB वेरिएंट भी मौजूद है.
₹80,000 के आस-पास iPhone 16 Plus एक शानदार डील है, खासकर अगर आप लंबे समय तक iPhone का इस्तेमाल करना चाहते हैं. यह मॉडल बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन बैटरी और Apple के लेटेस्ट फीचर्स के साथ एक परफेक्ट विकल्प है. Flipkart की सेल का इंतजार कर आप इसे और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं.
ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर जोमैटो (Online food aggregator Zomato) अब 15 मिनट में खाना डिलीवर (Zomato Food Delivery Service) करेगा. कंपनी ने अपने ऐप पर ग्राहकों के लिए 15 मिनट में खाना डिलीवर करने( Food Delivery Service) का नया ऑप्शन दिया है. हालांकि, डिलीवरी लोकेशन रेस्टोरेंट से 1.5 किलोमीटर से कम होनी चाहिए.
इसके लिए ग्राहकों को जोमैटो ऐप के एक्सप्लोर सेक्शन में ‘डिलीवर इन 15 मिनट’ टैब पर जाना होगा. ग्राहक यहां डिलीवर किए जाने वाले खाने की लिस्ट देख और ऑर्डर कर सकेंगे. फिलहाल यह सर्विस हर जगह उपलब्ध नहीं है. इससे पहले कंपनी ने करीब 3 साल पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस सर्विस को लॉन्च किया था. तब यह सर्विस दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे शहरों में शुरू की गई थी.
जानिए कब लॉन्च हुआ था ‘बिस्ट्रो’ ?
दिसंबर 2024 में कंपनी की क्विक-कॉमर्स सब्सिडियरी ब्लिंकिट ने ‘बिस्ट्रो’ लॉन्च किया. इस प्लेटफॉर्म से कंपनी 10 मिनट में स्नैक्स, मील और बेवरेज डिलीवर करने का वादा करती है. इससे पहले, जोमैटो के प्रतिद्वंद्वी जोप्टो ने जोप्टो कैफे का अनावरण किया था. यह इंस्टेंट फ़ूड और ग्रॉसरी डिलीवरी सेगमेंट में ज़ोमैटो का दूसरा ऐसा प्रयास था. रिपोर्ट के अनुसार, ज़ोमैटो ने पहले जोमैटो (Zomato) इंस्टेंट लॉन्च किया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था.
ब्लिंकिट ने 6 दिसंबर को Google Play Store पर बिस्ट्रो लॉन्च किया
जोमैटो (Zomato) की क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी सब्सिडियरी ब्लिंकिट ने 6 दिसंबर 2024 को Google Play Store पर अपना नया ऐप बिस्ट्रो लॉन्च किया. ऐप को सिर्फ़ 10 मिनट में स्नैक्स, मील और बेवरेज डिलीवर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ज़ोमैटो का यह ऐप इंस्टेंट फ़ूड डिलीवरी सेगमेंट में स्विगी के स्विगी बोल्ट और ज़ेप्टो के ज़ेप्टो कैफे के बाद आता है. वर्तमान में, ये सभी ऐप उचित भोजन नहीं बेचते हैं, बल्कि समोसे, सैंडविच, कॉफ़ी, पेस्ट्री और अन्य आइटम जैसे रेडीमेड खाद्य पदार्थ और स्नैक्स बेचते हैं.
दूसरी तिमाही में ज़ोमैटो का मुनाफ़ा 388 परसेंट बढ़ा
जुलाई-सितंबर तिमाही में जोमैटो (Zomato) का मुनाफा साल-दर-साल 388 परसेंट बढ़कर 176 करोड़ रुपए हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 36 करोड़ रुपए था. दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 68.50 परसेंट बढ़कर 4 हजार 799 करोड़ रुपए हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में राजस्व 2 हजार 848 करोड़ रुपए था.
Budget Phones: अगर आप 2025 में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, तो भी आपको कुछ शानदार विकल्प मिल सकते हैं. हालांकि, 5G सपोर्ट और बेहतर डिस्प्ले, बैटरी, और परफॉर्मेंस के साथ अच्छे बजट स्मार्टफोन चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
यहां 10,000 रुपये से कम में 5G सपोर्ट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन दिए गए हैं, जो शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आते हैं:
सैमसंग गैलेक्सी A14 5G
कीमत: ₹9,999
यह 10,000 रुपये से कम में सबसे बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स में से एक है.
फोन का डिज़ाइन सिग्नेचर सैमसंग स्टाइल का है और इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है.
यह Android 14 पर आधारित OneUI 6 के साथ आता है.
विश्वसनीय ब्रांड के तहत एक किफायती 5G फोन के रूप में यह बेहतरीन विकल्प है.
मोटोरोला G35 5G
कीमत: ₹9,999
यह मोटोरोला का नया बजट स्मार्टफोन है, जो 10,000 रुपये के भीतर 5G सपोर्ट प्रदान करता है.
प्रीमियम डिज़ाइन के साथ यह स्मार्टफोन वेगन लेदर फिनिश में आता है.
इसमें स्टॉक एंड्रॉयड, 5,000mAh बैटरी, और 120Hz FHD+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं.
रेडमी A4 5G
कीमत: ₹8,499
रेडमी A4 5G सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन्स में से एक है.
हालांकि, यह केवल स्टैंडअलोन (SA) 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, और नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) 5G नेटवर्क के साथ काम नहीं करता.
यह स्मार्टफोन Jio 5G नेटवर्क के लिए उपयुक्त है लेकिन Airtel और Vi के NSA 5G नेटवर्क के साथ संगत नहीं है.
रेडमी 13C 5G
कीमत: ₹9,099
यह स्मार्टफोन SA और NSA दोनों 5G नेटवर्क के साथ संगत है.
इसमें 90Hz HD+ डिस्प्ले है और यह MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट द्वारा संचालित है.
फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है.
पोको M6 5G
कीमत: ₹8,499
पोको M6 5G शानदार बजट-फ्रेंडली विकल्प है.
यह SA और NSA दोनों 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है.
इसमें 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.
यह लगभग रेडमी 13C के समान फीचर्स के साथ आता है, लेकिन थोड़ी कम कीमत में.
अगर आप कम बजट में एक बेहतर 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ये सभी विकल्प आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं. हर फोन के अपने फायदे हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने उपयोग और जरूरतों के अनुसार सही विकल्प चुनें.
सोमवार (6 जनवरी) को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम 556 रुपए सस्ता होकर 76 हजार 948 रुपए पर आ गया है. शुक्रवार को इसकी कीमत 77 हजार 504 रुपए प्रति दस ग्राम थी.
वहीं, एक किलो सिल्वर की कीमत 553 रुपये बढ़कर 87 हजार 568 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इससे पहले शुक्रवार को सिल्वर की कीमत 88 हजार 121 रुपए प्रति किलोग्राम थी. पिछले साल 30 अक्टूबर को गोल्ड 79 हजार 681 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, 23 अक्टूबर 2024 को सिल्वर 99 हजार 151 रुपए प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च लेवल पर पहुंच गई.
2024 में गोल्ड ने 20 प्रतिशत और सिल्वर ने 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया
पिछले साल यानी 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच सोने की कीमत में 20.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 63 हजार 352 रुपए थी, जो एक साल में 12 हजार 810 रुपए बढ़कर 76 हजार 162 रुपए हो गई.
वहीं, एक जनवरी को एक किलो सिल्वर 73 हजार 395 रुपए में बिक रही थी, जिसकी कीमत साल के आखिरी दिन 12 हजार 622 रुपए बढ़कर 86 हजार 017 रुपए पर पहुंच गई. एक साल में सिल्वर की कीमत में 17.19 प्रतिशत का इजाफा हुआ.
Ather 450: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy ने 2025 Ather 450 रेंज को लॉन्च किया है. नई रेंज की शुरुआती कीमत ₹1,29,999 (एक्स-शोरूम) है. सबसे टॉप वेरिएंट, Ather 450 Apex, की कीमत ₹1,99,999 (एक्स-शोरूम, Pro Pack सहित) है. इस नई रेंज में कई अपडेट्स और सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं.
2025 Ather 450 रेंज की वेरिएंट-वार कीमतें (एक्स-शोरूम):
2025 Ather 450S – ₹1,29,999
2025 Ather 450X 2.9kWh – ₹1,46,999
2025 Ather 450X 3.7kWh – ₹1,56,999
2025 450 Apex (Pro Pack के साथ) – ₹1,99,999
नई सेफ्टी और परफॉर्मेंस फीचर्स:
मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल:
450X और 450 Apex वेरिएंट्स में मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ा गया है, जो फिसलन भरी सतहों पर स्कूटर को स्थिर रखने में मदद करता है.
Rain Mode: गीली और फिसलन वाली सतहों पर बेहतर ग्रिप के लिए.
Road Mode: रोजमर्रा की राइडिंग के लिए सुरक्षा और परफॉर्मेंस का संतुलन.
Rally Mode: ऑफ-रोडिंग के लिए कंट्रोल्ड स्लिप प्रदान करता है.
मैजिक ट्विस्ट फीचर:
मैजिक ट्विस्ट फीचर अब 450 Apex और 450X दोनों में उपलब्ध है. यह राइडर को थ्रॉटल के माध्यम से वाहन की डीसलेरेशन को नियंत्रित करने की सुविधा देता है.
रेंज और बैटरी परफॉर्मेंस:
कंपनी के मुताबिक, 2025 Ather 450 रेंज की बैटरी और एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन में सुधार किया गया है.
450X 3.7kWh: TrueRange 130km (IDC रेंज 161km)
450 Apex: TrueRange 130km (IDC रेंज 157km)
450X 2.9kWh: TrueRange 105km (IDC रेंज 126km)
450S: TrueRange 105km (IDC रेंज 122km)
स्मार्ट फीचर्स:
2025 Ather 450 रेंज AtherStack 6 सॉफ्टवेयर इंजन पर चलती है, जिसमें शामिल हैं:
Google Maps और Alexa इंटीग्रेशन
डैशबोर्ड पर WhatsApp नोटिफिकेशन
‘Ping My Scooter’ और लाइव लोकेशन शेयरिंग
वारंटी और अतिरिक्त लाभ:
Eight70 वारंटी: 8 साल या 80,000 किमी तक कवर और 70% बैटरी स्वास्थ्य की गारंटी.
फास्ट चार्जिंग: 450X 2.9kWh वेरिएंट के साथ Ather Duo शामिल है, जो 0-80% चार्जिंग समय को 3 घंटे तक कम करता है.
Halo स्मार्ट हेलमेट: 450 Apex के साथ शामिल.
2025 Ather 450 रेंज सुरक्षा, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के बेहतरीन संयोजन के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में नई ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार है. शुरुआती कीमत और उन्नत सुविधाओं के साथ, यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है.
Honda New Year Discount: Honda Cars India ने जनवरी 2025 के लिए अपने प्रमुख मॉडल्स, जैसे Elevate SUV, City, और City Hybrid Sedans, पर आकर्षक छूट योजना की घोषणा की है. यह ऑफर ₹90,000 तक की बचत का मौका देता है, जो इस महीने के अंत तक उपलब्ध रहेगा. यह कदम Honda के वाहनों की कीमतों में प्रस्तावित वृद्धि से पहले उठाया गया है.
कौन-कौन से मॉडल और क्या फायदे मिलेंगे?
Honda City Hybrid Sedan
सबसे ज्यादा छूट: कुल ₹90,000 तक.
इसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और एक्सचेंज बेनेफिट्स शामिल हैं.
Honda City Hybrid सेगमेंट में Skoda Slavia, Volkswagen Virtus, और Hyundai Verna से मुकाबला करती है.
Honda City (5th Gen)
डिस्काउंट: ₹73,300 तक.
यह मॉडल अपनी प्रीमियम फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.
Honda Elevate SUV
कुल छूट: ₹86,000 तक.
इसमें कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी ऑफर्स शामिल हैं.
Elevate Apex Edition: हाल ही में लॉन्च किए गए इस वेरिएंट पर ₹45,000 तक का फायदा मिलेगा.
Black Edition: इस महीने लॉन्च होने वाली है, लेकिन इस पर अभी कोई छूट नहीं दी गई है.
आने वाली कीमतों में बढ़ोतरी
1 जनवरी 2025 से उनके सभी मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी.
यह वृद्धि Elevate SUV और City Sedans (स्टैंडर्ड और हाइब्रिड दोनों) पर लागू होगी.
नई कीमतों की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है.
ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है? (Honda New Year Discount)
Honda की यह New Year Discount Scheme खरीदारों को मौजूदा कीमतों पर अपने पसंदीदा मॉडल्स खरीदने का आखिरी मौका देती है.
लॉयल कस्टमर्स: जो लंबे समय से Honda कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
नए खरीदार: प्रीमियम मॉडल्स में शानदार छूट का फायदा उठाना चाहते हैं.
यदि आप Honda की प्रीमियम सेडान या SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को देखते हुए, यह डिस्काउंट स्कीम आपके लिए शानदार बचत का मौका लेकर आई है.
Vivo अगर आप Vivo T3X खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है. Vivo ने इस फोन की कीमत में ₹1,000 की आधिकारिक कटौती की है. यह कदम ₹15,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते उठाया गया है, जहां Poco M7 Pro जैसे नए विकल्प उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं Vivo T3X की नई कीमतें और इसकी खासियतें.
Vivo T3X की नई कीमतें
अब Vivo T3X के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है:
4GB + 128GB मॉडल: ₹12,499
6GB + 128GB मॉडल: ₹13,999
8GB + 128GB मॉडल: ₹15,499
नई कीमतें सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स, जैसे फ्लिपकार्ट, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर लागू हो चुकी हैं.
Vivo T3X 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T3X 5G बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट का एक मजबूत दावेदार बनाता है.
प्रोसेसर और स्टोरेज
चिपसेट: Snapdragon 6 Gen 1
रैम: 8GB तक (वर्चुअल रैम से 8GB और जोड़ा जा सकता है)
सिम सपोर्ट: डुअल नैनो सिम या एक नैनो सिम और एक SD कार्ड
विवो T3X अब और भी किफायती हो गया है, जिससे यह ₹15,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. दमदार बैटरी, बेहतर डिस्प्ले, और लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर इसे एक परफेक्ट डिवाइस बनाते हैं. अगर आप इस प्राइस रेंज में एक फास्ट और फीचर-पैक फोन की तलाश में हैं, तो T3X एक बढ़िया विकल्प हो सकता है.