अलास्का में ट्रंप से असली नहीं नकली पुतिन ने की मुलाकात!
मास्को। अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात का कोई खास बड़ा नतीजा तो नहीं निकला, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर एक कॉन्सपिरेसी थ्योरी काफी चर्चाओं में है।
इस थ्योरी में पुतिन के चाल-ढाल को देख कर इस तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। कुछ मजेदार पोस्ट में कई ट्विटर यूजर्स ने पुतिन पर शक जताया, यह दावा करते हुए कि अलास्का में उतरे व्यक्ति के गालों की हड्डियां ज्यादा उभरी हुई थीं। कुछ अन्य लोगों के लिए, यह शक तब पैदा हुआ जब रूसी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते समय सामान्य से ज्यादा खुशमिजाज दिखाई दिए।
कुछ लोगों ने इस दावे को और भी ज्यादा तूल दे दिया, और रूसी राष्ट्रपति पर आरोप लगाया कि उनके कई हमशक्ल हैं, जो समय-समय पर उनके लिए सार्वजनिक रूप से सामने आते रहते हैं।