बिलासपुर। धनतेरस के अवसर पर आज फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में खिलाड़ी बच्चों ने जमकर पटाखे फोड़ आतिशबाजी की गई तथा दीप जलाकर दीपावली पर खुशी-खुशी धनतेरस का पर्व मनाया. फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में क्रिकेट, बेसबॉल, बास्केटबॉल तथा फेंसिंग के 250 से अधिक खिलाड़ी बच्चों ने धनतेरस एवं दीपावली की खुशियां मनाई. फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया ने सभी खिलाड़ियों के साथ आतिशबाजी की बच्चों का मुंह मीठा कराया और दीप जलाकर इस रोशनी भरें दीप पर्व की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.
इस खुशी के मौके पर लगभग 250 खिलाड़ियों ने अकादमी के खेल मैदान में आतिशबाजी कर धनतेरस पर दीपावली पर्व मनाया. आज यहां खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला, आतिशबाजी कर तथा दीप जलाकर खिलाड़ियों ने भी एक दूसरे को बधाई दी. यह अनोखा अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में शहर के खिलाड़ी दीप पर्व तथा दीपावली में उत्साह के साथ फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में पटाखे फोड़ कर खुशियों का पर्व मनाया.
प्रिंस भाटिया ने कहा है कि फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में जहां बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर शहर के खिलाड़ी यहां का नाम रोशन कर रहे हैं वही दीपावली पर्व पर खिलाड़ियों के साथ आतिशबाजी तथा दीप जलाकर इस खुशी के पर्व को हम सब मना रहे हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को दीपावली पर उनकी बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों को मुंह मीठा भी कराया.
रायपुर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने धनतेरस के पावन अवसर पर शहर के मुख्य बाजार सदर बाजार, मालवीय रोड, एमजी रोड में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायज़ा लिया । साथ ही तैनात जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ एएसपी लखन पटेल, ओपी शर्मा, गुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ये सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। ट्रांसफर जिनका किया गया है उनमें संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर हैं। बिलासपुर के अपर कलेक्टर शिव बनर्जी को नवा रायपुर मंत्रालय भेज दिया गया है।
रायपुर। रायपुर एम्स में अब ड्रोन की नई सेवाएं शुरू हुई है. ड्रोन सेवा का इस्तेमाल अब दवाएं और ब्लड सैंपल लाने ले जाने में किया जाएगा. AIIMS रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ड्रोन उड़ाने का प्रतीकात्मक बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया. ड्रोन सेवा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा तक आवश्यक दवाओं और लैब के नमूनों को तेजी से पहुंचाया जाएगा, जो आयुष्मान भारत जैसे हेल्थ मिशन्स का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
AIIMS रायपुर के सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि फिलहाल यह ड्रोन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सीमित है, लेकिन भविष्य में Airport Authority of India के ग्रीन जोन क्षेत्रों तक इसका विस्तार किया जाएगा. इस उद्घाटन कार्यक्रम में AIIMS रायपुर के फेकल्टी मेंबर्स, नर्सिंग स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति के गवाह बने.
आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्रालय की ये पहलकदमी देश के हेल्थकेयर को एक नया आयाम दे रही है, जिसमें न केवल रोगियों को सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी और डिजिटल समाधान भी समृद्ध होंगे.
जशपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. इस बीच कलेक्टर ने लगभग 3 घंटे अस्पताल के एक एक वार्ड का गंभीरता से निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दिए. वहीं निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से नदारद पाए गए. कलेक्टर ने बिना छुट्टी अनुपस्थिति दर्ज कराने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने तथा एक दिन का अवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए.
उन्होंने सभी डाक्टरों और स्टाप को समय पर ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए हैं. ताकि मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने पाए. कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नदारद डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. जिनका छुट्टी का आवेदन नहीं, बिना सूचना के गायब डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक अवकाश घोषित करने के लिए कहा गया. कलेक्टर ने कहा मरीजों को इलाज करवाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हमर लैब , जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, डाक्टरों की ओपीडी आईसीयू, रसोईघर, शौचालय, दवाई भंडारण कक्ष ,सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एक्स रे रूप, मातृत्व और शिशु अस्पताल, सोनोग्राफी सेंटर आदि का वार्ड का बारीकी से अवलोकन करके मरीजों के लिए व्यस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के लिए कहा है. साथ ही मरीजों को मैन्यू के आधार पर भोजन देने के लिए कहा और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं.
कलेक्टर ने मातृत्व और शिशु अस्पताल के परिसर में मरीजों को दवाई वितरण करने के अलग काउंटर बनाने के लिए कहा है ताकि मां और बच्चे को शीघ्र दवाई उपलब्ध कराई जा सके.
कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. मनोरा विकास खंड के काटाबेल निवासी श्याम राम से कलेक्टर ने मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. आयुष्मान कार्ड बन रहा है कि नहीं. कार्ड के माध्यम से मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है कि नहीं इस सब के संबंध में जानकारी ली.
कलेक्टर ने शौचालय के दरवाजे, खिड़की ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं. और पुरुष और महिला शौचालय का नाम अनिवार्य रूप से अंकित करने के लिए कहा है. कलेक्टर ने कहा कि डाक्टरों के लिए एक गुगल सीट बनाया जाएगा उसमें प्रतिदिन एक डाक्टर कितने मरीजों को चेक किया या सर्जरी की गई उसकी जानकारी अपडेट की जाएगी.
कलेक्टर परिसर पर कंडम गाड़ी को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं. और 15 साल के नीचे वाले गाड़ियों को मरम्मत करवाने के लिए कहा है. ताकि वाहनों का उपयोग मरीजों के लिए किया जा सके. कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं कि नहीं इसकी भी विस्तार से जानकारी ली गई.
मुंगेली। मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध ‘मुंगेली व्यापार मेला’ के ब्रोशर विमोचन के साथ ही आगामी आयोजन की तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय पहुना में स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रण पत्र देकर मेले में सम्मिलित होने का न्योता दिया, जिस पर सीएम ने मेले में शामिल होने का आश्वासन दिया. साथ ही 26 नवंबर से आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मुंगेली व्यापार मेला के 9वें वर्ष के ब्रोशर का विमोचन किया।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव और सलाहकार मंडल के सदस्य मनीष शर्मा उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यापार मेले में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए व्यापार मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और पिछले सालों में मुंगेली व्यापार मेला के माध्यम से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए प्रयासों की भी सराहना की. बता दें कि स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के तत्वाधान में छह दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है. मुंगेली जिले के औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पिछले 8 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसकी ख्याति साल दर साल बढ़ती ही जा रही है.
विगत वर्ष की भांति इस साल भी व्यापार मेले में देश के सभी राज्यों के प्रमुख उत्पाद के साथ हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों, शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, आटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों के साथ ही शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे. साथ ही शाम से लेकर देर रात तक होने वाले विविध परिवारिक सांस्कृतिक गतिविधिया, स्वस्थ मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक झूला घर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे.
रायपुर। तहसील/कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ शासकीय कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसमें बार-बार स्थानांतरण, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और अपमानित करने के आरोप शामिल हैं। सुसाइड नोट में प्रदीप उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ एडीएम देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर और तत्कालीन अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर का नाम लिखा है, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि किस तरह बार-बार स्थानांतरण के माध्यम से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर अपमानित किया गया। सुसाइड नोट में ‘ब्राह्मण को भगाओ’ जैसे घृणित और जातिगत टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है, जिससे प्रदीप उपाध्याय के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई।
इस गंभीर घटना पर छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है और त्वरित जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया है। युवा विप्र संगठन के अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
इस घटना ने शासकीय कार्यलयों में कर्मचारियों के साथ होने वाली मानसिक प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के मामलों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। घटना की जांच जारी है, और पूरे राज्य में इसे लेकर आक्रोश का माहौल है।
रायपुर। सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्चुअल रूप से देश के विभिन्न स्थानों में 12 हजार 850 करोड़ रूपए से अधिक लागत की अनेक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया, इनमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (कोनी) का सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण और रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (ब्त्प्ल्छ) का शिलान्यास शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को धनतेरस और भगवान धनवंतरि जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का यह उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है, यह स्वास्थ्य और समृद्धि का उत्सव है। देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है, आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनवंतरी और नौवां आयुर्वेद दिवस है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी बिलासपुर को एक बड़ी सौगात दी हैं। बिलासपुर स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के भी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विकास के सभी आयामों पर हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 200 करोड़ की लागत से बना अस्पताल धनतेरस के पावन अवसर पर बिलासपुर वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉस्पिटल के शुभारंभ से अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इस अस्पताल के शुभारंभ से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने 200 करोड़ के लागत से बने इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ को बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में ढाई एकड़ में यह 11 मंजिला भव्य हॉस्पिटल बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि दूर-दराज के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने एवं चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहे हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा मिलेगी।
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हॉस्पिटल का किया अवलोकन-*
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 मंजिला इस भव्य अस्पताल भवन में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड बैंक पैथोलैब आदि कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने 37 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, दूरस्थ अंचलों में संचालित हेतु दो बाइक एंबुलेंस, 5 सिकल कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 07 केंद्रों को एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें जिला अस्पताल सहित 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगी कला, हरदी कला, नवागांव सलका तथा 03 उप स्वास्थ्य केंद्र मिट्ठू नवागांव, मझवानी, पेंडरवा शामिल है। एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी सुपरवाइजरी कमिटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे सहित अन्य अतिथि जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजेश सोरी है, जो ग्राम गुहाबोरण्ड, जिला कोंडागांव का निवासी है। आरोपी के पास से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी युवक कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। उसकी बाइक में भी उपाध्यक्ष ब्लाक युवक कांग्रेस लिखा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश सोरी नकली नोटों को ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था। उसे फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी पुल के समीप संदेहास्पद गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए।
मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि, आरोपी किसी बड़े नकली नोट निर्माण गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम रही है।
केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रायपुर को केन्द्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (सीसीआरवायएन) के तहत स्थापित किया जा रहा है। 90 करोड़ रूपए की लागत से इस संस्थान का निर्माण 24 माह में पूरा होगा। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ की भूमि विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा जो गैर संचारी रोगों जैसे मोटापा, प्रीडायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, व गठिया आदि के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा।
अनुसंधान केन्द्र में बाह्य रोगी और प्रशासनिक ब्लॉक, आंतरिक रोगी ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, योग हॉल, आहार केन्द्र, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग के साथ ही अनुसंधान ब्लॉक भी स्थापित होंगे। यह केन्द्र स्पा और वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम संचालित करेगा।केंद्र में वेलनेस थिरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम का भी संचालन होगा। इस संस्थान के शुरू होने से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों के बारे में नए ज्ञान का विकास होगा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश अपनी पुरानी पद्धतियों को संजोकर लगातार आगे बढ़ रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के रूप में जो उपहार दिया है उसे हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी याद करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। युवा यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सक्षम बनेंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश योग और आयुर्वेद में सदैव अग्रणी रहा है और इस तरह के अनुसंधान केंद्रों के खुलने से इस परंपरा को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार ,मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है।
रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक मोती लाल साहू, आयुष विभाग के अधिकारी एवं आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
रायपुर। वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई…इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती थी और न ही घर पर कोई पसन्द का व्यंजन बना पाती थीं। अब जबकि महतारी वंदन योजना से खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए जमा हो रहे हैं तो इन गरीब महिलाओं को त्यौहार जैसे खास अवसरों में मुस्कुराने के साथ ही खुद का और रिश्तेदारों के मुंह मीठा करने का मौका मिल गया है।
महतारी वंदन योजना में नाम जुड़ने के पश्चात हर महीने एक-एक हजार रुपए अपने खाते में प्राप्त करने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई की जिंदगी बहुत ही चुनौतियों तथा संघर्ष के बीच घिरी हुई है। घने जंगल में बसाहट में रहने वाली दशरी बाई के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। वह कुछ खास सीजन में कुछ रुपये वनोपज संग्रहण से जोड़ पाती है, इस बीच जिंदगी बहुत ही मुफलिसी से कटती है। उसके लिए घर का जरूरी सामान व राशन के इंतेजाम से और कुछ होता ही नहीं है। वह बताती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक हजार रुपए जो खाते में भेजा है वह उनके लिए बहुत ही काम आती है। राशन से जुड़े सामान खरीदने के साथ ही अपनी जरूरतों के सामग्री खरीद लेती है। उन्होंने बताया कि पति पण्डाराम को कभी-कभी काम मिलता है तो करते हैं। दशरी बाई ने बताया कि आने वाले दिनों में त्यौहार है। महतारी वंदन योजना से मिली राशि उसके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे पहले कई त्यौहार खाली हाथ बीता है। इस बार इस राशि से कुछ न कुछ व्यंजन घर पर जरूर बनाएगी। कोरबा ब्लॉक के अन्तिम छोर के ग्राम डोकरमना की कामता बाई को भी हर महीने एक हजार मिलता है। उन्होंने बताया कि गाँव में मजदूरी मिलना आसान नहीं है। एक हजार रुपये गाँव की महिलाओं के लिए एक बड़ी राशि होती है। यह राशि मेरे खाते में आ गई है और इस पैसे का सदुपयोग इस त्यौहार में होगा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत अन्तिम छोर के ग्राम पतुरियाडाँड़ की पिंकी पैकरा, रामबाई बताती है कि हर महीने उनके खाते में पैसा आ जाता है। उनके लिए महतारी वंदन की राशि उनके संघर्षमय जीवन को राहत पहुचाने वाला जैसा है। वृद्धा रामबाई ने बताया कि खाते में पैसा आने का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे अनेक उम्मीदें भी सजने लगी है और इस बात की चिंता नहीं रहती कि त्यौहार जैसे मौके में कुछ पैसे के लिए किसी के आगे हाथ फैलाएं या उधार लें। उन्होंने बताया कि इस बार त्योहार सहित अन्य खास मौके में हाथ में पैसा रहने से अपने या किसी अन्य के लिए कुछ खरीद कर खुशियों को दुगनी कर सकते हैं। हमारे खुशियों को दुगनी करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।
रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक सहित संचालनालय एवं संवाद के अधिकारी मौजूद थे।
मुंगेली। जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है, जिससे सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है. दरअसल जिले में धान शॉर्टेज के नाम पर गबन का जो खेल है वो कोई नया नहीं बल्कि पुराना है. कुछ समितियों में कुछ हद तक वास्तविकता में शॉर्टेज की स्थिति निर्मित होती है, जो प्राकृतिक रूप से होता और यह भौतिक सत्यापन में क्लियर भी हो जाता है कि धान में कमी कैसे आई, लेकिन कुछ समितियों में शॉर्टेज के नाम पर जानबूझकर लाखाें-करोड़ों रुपए का धान गबन कर व्यारा न्यारा कर दिया जाता है.
जानकारों का कहना है कि जिला स्तर पर विभागीय अफसरों द्वारा जब दोषियों पर कार्रवाई की जाती है तो संभागीय कार्यालयों या फिर कोर्ट से राहत पा जाते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह है धान खरीदी को लेकर शासन स्तर पर बनाई गई गाइडलाइन और अनुबंध, जिसे समय और परिस्थितियों के अनुसार न सिर्फ बदलने की जरूरत है बल्कि टाइट करने की भी जरूरत है, ताकि दोषी कर्मचारियों को बचने का मौका न मिल सके.
बताते हैं कि धान खरीदी में त्रिस्तरीय अनुबंध लचीला होने के चलते शॉर्टेज की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन मुंगेली जिले में इस बार जिस तरीके से प्रशासन और पुलिस का धान खरीदी में आर्थिक रूप से अनियमितता करने वालों पर डंडा चल रहा है उससे हड़कंप मचा हुआ है. पहले एफआईआर तक ही मामला सीमित रहता था और कोर्ट के सहारे मामले शिथिल हो जाते थे, लेकिन इस बार कलेक्टर राहुल देव ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का डंडा इस कदर चलाया कि दोषियों को जेल भी जाना पड़ रहा है.
दरअसल जिले के 60 से ज्यादा धान उपार्जन केंद्रों में करीब 60 हजार क्विंटल धान अब भी रिकॉर्ड में धान उपार्जन केंद्रों में रखा हुआ है, जो भौतिक सत्यापन में नजर नहीं आ रहा है. यह धान खरीदी कार्य में अनियमितता की पराकाष्ठा पार है. इधर 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने को है. ऐसे में प्रशासनिक एक्शन की रफ़्तार काफी तेज हो गई है. अब पढ़िए सिलसिलेवार धान अनियमितता का मामला और उस पर हुई कार्रवाई.
55 लाख रुपए का धान गबन
धान उपार्जन केन्द्र विचारपुर, जुनवानी और सिंघनपुरी धान खरीदी केंद्र में 55 लाख रुपए से अधिक राशि के गबन के मामले में कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420 और 409 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त है. नियमानुसार वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धान खरीदी में गबन के मामले में संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
भौतिक सत्यापन में क्या मिल रहा ?
गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी में किसी तरह की अनियमितता होने से रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर खरीदी केंद्रों की समय-समय पर जांच/भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें विचारपुर धान उपार्जन केंद्र में केंद्र प्रभारी वेदप्रसाद गबेल द्वारा 18 लाख 72 हजार रुपए से अधिक राशि के लगभग 604 क्विंटल मोटा धान का गबन किया गया. इसी तरह पथरिया विकासखंड के धान खरीदी केंद्र जुनवानी में खरीदी वर्ष 2023-24 में किसानों से कुल 69,797 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें से 52,331 क्विंटल धान का परिदान हुआ. भौतिक सत्यापन करने पर उपार्जन केंद्र में केवल 17,109 क्विंटल धान बचा हुआ था, शेष लगभग 356 क्विंटल धान का केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा द्वारा हेराफेरी करते हुए गबन किया गया, जिसकी कीमत 11 लाख रुपए से अधिक है.
लालपुर थाना अंतर्गत उपार्जन केंद्र सिंघनपुरी में खरीदी केंद्र प्रभारी होरीलाल जायसवाल के द्वारा 25 लाख 37 हजार रूपए से अधिक की राशि के लगभग 818 क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया. सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग हितेश श्रीवास ने बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर और सुपरवाइजर द्वारा धान खरीदी में गबन के मामले पर तीनों केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में अब तक ढ़ाई करोड़ से अधिक की राशि का धान के गबन के मामले पर कार्रवाई की जा चुकी है.
अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा का धान गबन, 10 एफआईआर
धान खरीदी में अनियमितता के मामले में पिछले वर्ष और इस वर्ष मिलाकर अब तक कुल 10 एफआईआर कराया जा चुका है. छटन और गुरूवाईनडबरी में भी धान खरीदी में गबन मामले में कार्रवाई हुई थी. बता दें कि एक माह के भीतर लोरमी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुरूवाइनडबरी एवं मुंगेली विकासखण्ड के छटन में भी अनियमितता के मामले में भी बड़ी कार्रवाई की गई थी. गुरूवाईडबरी में आरोपी रामदास बंजारे ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए फर्जीवाड़ा कर शासन को लगभग 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर गिरफ्तार किया गया. रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था.
इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानीपूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था. इसी तरह धान उपार्जन केंद्र छटन में 49 लाख 04 हजार रुपए से अधिक कीमत का कुल 1582 क्विंटल धान कम पाया गया था. जांच में खरीदी प्रभारी पूर्णेंद्र यादव द्वारा गबन एवं धोखाधड़ी करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया, जिसके बाद फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई.
रायपुर। शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर मिनार बार के मालिक अनिल राठौर के घर और ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है. अशोका रतन स्थित घर, मिनार बार और सूर्या अपार्टमेंट में कार्रवाई जारी है.
झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आधा दर्जन अफसर राठौर के ठिकानों पर जांच में जुटे हैं. वहीं झारखंड में आईएएस विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और शराब कारोबार से जुड़ी अलग–अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी की टीम ने दबिश दी है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पहले ही इस मामले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. रांची के विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था. इसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई. आवेदन में कहा गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में ही रची गई थी और आबकारी नीति में फेरबदल कराया. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में शराब बेचने की तैयारी थी, जिसमें मुख्य कर्ताधर्ता अनवर और एपी त्रिपाठी को बताया गया था.
जगदलपुर। शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा.
इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है.
ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन
बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है.
रायपुर। धनतेरस और दीपावली के दौरान रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के लिए ट्रैफिक प्लानिंग बनाई है। जिसके तहत आज से अगले 3 दिनों के लिए लागू किया जाएगा। वही आज से अगले 3 दिन मालवीय रोड़ में कार रिक्शा और बाइक बैन कर दिया गया है। बाजार में गाड़ियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया। आमापारा में सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी नहीं होने दिया जा रहा है। एमजी रोड, सदरबाजार में भी कार्रवाई तेज हो गई। पंडरी कपड़ा मार्केट चौक से ऑटो को खदेड़ा जा रहा है। पुरानी बस्ती और कटोरा तालाब में नो पार्किंग पर कार्रवाई की जा रही है।
शहर को चार जोन में बांटा गया
डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि त्योहार पर है सबसे ज्यादा भीड़ बाजारों में है। इसलिए बाजार की व्यवस्था सुधारने के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन पर टीआई और स्टाफ रहेंगे। इसमें मालवीय रोड-एमजी रोड जोन, पंडरी कपड़ा मार्केट जोन, तेलीबांधा बाजार जोन और पुरानी बस्ती बाजार जोन शामिल हैं।
सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक के जवान तैनात रहेंगे। लगातार इन इलाकों में पेट्रोलिंग और कार्रवाई होगी। बाजार को भी निगम के साथ मिलकर व्यवस्थित किया जाएगा।
कोतवाली के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित
पुलिस ने त्योहार के तीन दिनों तक मालवीय रोड, सदर बाजार, गोलबाजार, शास्त्री मार्केट और बैजनाथ पारा रोड को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। इन इलाकों में कोई भी अपनी गाड़ी सड़क किनारे भी पार्क नहीं कर पाएंगें। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इस दौरान टीआई चौक से कोतवाली, जय स्तंभ से मालवीय रोड, आजाद चौक से सदर बाजार, श्याम टॉकीज तिराहा से गणेश मंदिर, शास्त्री बाजार बैजनाथ पारा की ओर पूरा आवागन बैन रहेगा। बैजनाथपारा में एवरग्रीन चौक से मालवीय रोड की ओर वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है। यहां बेरीकेड लगा दिए गए हैं। यहां तक कि ई रिक्शा भी एवरग्रीन चौक से आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गूगल मैप देखकर बाजार के लिए निकले। अगर मैप में रेड लाइन दिखा जा रहा है तो उस सड़क पर जमा लगा हुआ है। जहां ग्रीन दिखा रहा है। वहां ट्रैफिक सामान्य है। इससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे।
सड़क पर गाड़ी खड़े की तो घर आएगा चालान
त्यौहारी सीजन के दौरान अगर सड़क पर कोई कार पार्किग करेगा तो यातायात पुलिस सीधे लोगो में चालना भेजेगी। वही पुलिस ने बाजार आने वाले लोगों से अपनी की है वे नो पार्किग में गाड़िया नही खड़ी करे। सभी पार्किग स्थल पर अपनी गाड़िया लगाए।
कहां करे गाड़ी पार्किग
- मोती बाग की ओर आने वाले सीरत मैदान व शास्त्री बाजार पार्किंग में गाड़ी पार्क करेंगे।
- कालीबाड़ी की ओर से आने वाले गांधी मैदान में अपनी गाड़ियां खड़ी करेंगे।
- बूढ़ापारा और पुरानी बस्ती की ओर से आने वाले सप्रे शाला मैदान में पार्क करेंगे।
- जयस्तंभ चौक की ओर से आने वाले मल्टीलेवल पार्किंग और जवाहर मार्केट में गाड़ी खड़ी करेंगे।
- पंडरी कपडा मार्केट में आने वाले खाली मैदान और छत्तीसगढ़ हार्ट के पास गाड़ी खड़ी करेंगे।
- पुरानी बस्ती बाजार में आने वाले हिंदी स्कूल मैदान में वाहन पार्क करेंगे।
- गंज मंडी व रामसागर पारा आने वाले गंज मंडी मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे।
- अग्रसेन चौक व चौबे कॉलोनी बाजार आने वाले भैंसथान मैदान में पार्क करेंगे।
- अवंती बाई लोधीपारा चौक आने वाले प्रगति मैदान में पार्किंग करेंगे।
सुकमा। सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में मार गिराने और लोन वर्राटू अभियान में आत्मसमर्पण के बाद बाकी बचे नक्सलियों पर नकेल कसते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है. इस कड़ी में सुकमा जिले के भेज्जी और जगरगुण्डा क्षेत्र से तीन ईनामी नक्सलियों के साथ 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, भेज्जी थाना क्षेत्र से आम नागरिकों की हत्या की घटना में शामिल पांच नक्सली आरोपियों के साथ जगरगुण्डा क्षेत्र से विस्फोटक सामग्रियों के साथ 14 नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है. सभी गिरफ्तार नक्सली आरोपी विगत 8-10 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय थे.
थाना भेज्जी से गिरफ्तार किए गए तीन नक्सली आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. इन नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार करने में भेज्जी थाना, जगरगुण्डा पुलिस बल, डीआरजी, 219, 150 वाहिनी सीआरपीएफ और 201 वाहिनी कोबरा की अहम भूमिका रही.
रायपुर। प्रदेश स्थापना के उपलक्ष्य में नया रायपुर में चार से छह नवंबर तक राज्योत्सव मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे, वहीं अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भवन बनकर तैयार है. योग और नेचुरोपैथी के सेंटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे.
मुख्यमंत्री साय ने धनतेरस की दी बधाई
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं हैं. इसके साथ दीपावली, अन्नकूट और छठ महापर्व की अग्रिम बधाई दी है.