प्रदेश / छत्तीसगढ़
सीएम साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- गद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर
रायपुर/मरवाही/जनकपुर। कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं. कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं. ये सब उनके किए की सजा उनको मिल रही है. कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंडी और जनकपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था. 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए. प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया. नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दी. महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुई है,जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है.
अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है
सीएम साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं. उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं. शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी. 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया. पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपए क्विंटल धान की कीमत दी. सीएम साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है. हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया. उन्होंने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी. संग्राहकों को तेंदूपत्ता का बोनस भी मिलेगा. 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी. ये सब काम हम करेंगे, उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया।
सरोज पांडेय भाजपा प्रत्याशी ये कोरबा का सौभाग्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है. सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं. एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है. ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है.
मोदी बनाएंगे भारत को सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति
सीएम साय ने कहा कि लोकसभा का यह बहुत ही चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है. ये चुनाव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं. 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं. उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण अब पाकिस्तानियों की गीदड़ भभकी बंद हो गई. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे जवाबी हमले से पाकिस्तान ने अब भारत की तरफ नजर उठाकर देखना भी बंद कर दिया. पीएम मोदी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत की आर्थिक स्थिति को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया. उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा.
पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना मेरा सौभाग्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में एक सांसद-राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करने का अवसर मिला. मैंने करीब से देखा कि मोदी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. पीएम मोदी ने गरीबों को आवास, गैस-सिलेंडर, जनधन बैंक खाता और शौचालय देने का काम किया. अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया. उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है. गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया. आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूं.
कांग्रेसियों के बहकावे में न आएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं. डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा. कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं. सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है.
कांग्रेस का हो रहा बाय-बाय
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की सरकार में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है. इसलिए कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण उनके नेता कुछ भी आंय-बाय बोल रहे हैं. मोदी और भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों को देखकर कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. कांग्रेस में भगदड़ मची है.
जनता को फिर से भरमा रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है. सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है. ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी.
मरवाही की जनता का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने मरवाही की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि “23 साल बाद मरवाही में कमल खिलाने के लिए और प्रणव कुमार मरपच्ची को विधायक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद. हमारी सरकार अब मरवाही का द्रुत गति से विकास करेगी.
भाजपा प्रवेश के लिए फिर से लगा कांग्रेसियों का तांता
मरवाही की सभा में मुख्यमंत्री के समक्ष एक बार फिर से कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश के लिए तांता लगा. शामिल होने वालों में मरवाही जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जनपद सदस्य श्रद्धा तिवारी, मझगंवा सरपंच पवन सिंह ओट्टी, निशांत तिवारी, माखन रजक, चंद्रभान सिंह तंवर सहित अनेकों गांव के सरपंच-उपसरपंच और आमजनों को मिलाकर लगभग 500 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया.
मरवाही और जनकपुरी की विशाल जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक धरमलाल कौशिक एवं प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा नेता मनोज शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, समीरा पैंकरा सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
CM विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर वार, बाेले- शराब का सारा हिसाब-किताब रखता था कांग्रेस का आलाकमान, लोकसभा चुनाव में इनका खाता भी नहीं खुलेगा
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के मरवाही ब्लॉक के अंडी गांव में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बाेला. CM साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा. पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बन दिया, इन्होंने यहां घोटालों की बौछार लगा दी. कांग्रेस का आलाकमान शराब का सारा हिसाब-किताब रखता था, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी शामिल रहे.
मंच में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री यहां कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में जन समर्थन मंगाने पहुंचे थे.
जनसभा को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं, आप सभी को बधाई. साथ ही उन्होंने कहा कि 23 साल बाद मरवाही में कमल खिला है, उसके लिए आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा. पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बन दिया, इन्होंने यहां घोटालों की बौछार लगा दी.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शराब, भ्रष्टाचार में पूरी कांग्रेस लिप्त है. कांग्रेस का आलाकमान शराब का सारा हिसाब-किताब रखता था, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी शामिल रहे. यहीं नहीं इनकी योजनाओं में भी जमकर भ्रष्टाचार देखने को मिला. नरवा गुरवा बाड़ी का गोबर भी कांग्रेस ने नहीं छोड़ा, वो भी कांग्रेस खा गई.
विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 140 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं, प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं. केंद्र सरकार ने गरीब के लिए काम किए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला सिलेंडर योजना और जनधन खाता देना महत्वपूर्ण है. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, ट्रिपल तलाक को हटाना ये सब बड़े काम हैं. उन्होंने कहा, मैंने 2014 से 19 तक केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर उनके साथ काम किया है, मैंने देखा है मोदी सरकार में पाकिस्तान की गीदड़-भभकी बन्द हो गई है. आप लोगों ने देखा ही होगा, पहले की कांग्रेस की UPA सरकार में सैनिकों की मुंडी के साथ फुटबॉल खेलने की खबरें आती थी. हमारी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान की नस तोड़ दी.
मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री को जनरल कायर कहा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हैं, विपक्ष के लोग उन्हें मौत का सौदागर भी कहते हैं, ऐसी भाषा देश की जनता स्वीकार नहीं करती. कांग्रेस के आरोप 400 पार कर संविधान के साथ छेड़छाड़ को लेकर CM ने कहा कि कुछ नहीं करेंगे ऐसा, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है, हम 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे.
इसके पहले कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी ज्योत्सना महंत के ऊपर परिवार वाद के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कैसे पिछले कुछ सालों के दौरान इन्हीं के परिवार को टिकट मिलती रही है, इस बार इनके बाबा को टिकट मिलनी थी, ना जाने कैसे समीकरण बदल गया.
सरोज पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की ओर से प्रधानमंत्री के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि वे अपने आप को कबीर पंथी बताते हैं, क्या ऐसे होते है कबीर पंथ? सरोज पांडेय ने कबीर दोहा पढ़कर उन्हें नसीहत दी. उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि अपने नेताओं को पहले सीख दीजिए जो दूसरों का अपमान करते फिरते हैं.
जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी : राजनाथ सिंह
जगदलपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।
राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है। जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।
राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।
इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
बस्तर में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा – आदिवासियों से जल-जंगल छीनना चाहते हैं मोदी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के लिए लगातार दोनों दल के बड़े नेता बस्तर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए बस्तर पहुंचे. उन्होंने बस्तर ब्लॉक के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वोट मांगा. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार काे जमकर कोसा.
राहुल गांधी ने कहा, हम आपको आदिवासी कहते हैं मोदी आपको वनवासी कहते हैं. हिदुस्तान में जब कोई नहीं था तब आदिवासी यहां वास करते थे, यहां के जल जंगल सब पर उनका हक था. जो आपको वनवासी कहते हैं वो हिदुस्तान का हिस्सा नहीं मानते. हम आपके लिए पेशा कानून लाए, मनरेगा लाए, भाजपा के लोग आरएसएस के लोग आपके विचार भरोसा पर आक्रमण करते हैं, हिंदुस्तान में जंगल कम हो रहा है. यह जंगल जमीन मोदी अडानी को पकड़ा रहे हैं. ये चाहते हैं कि आप बड़े शहरों में ना जाए, बड़ी कंपनियों में काम ना करें, लेकिन हम चाहते हैं आप आगे बढ़े.
राहुल गांधी ने कहा, मोदी कभी समंदर के अंदर घुस जाते हैं पूजा करते हैं. कोविड में थाली बजाओ कहते हैं, जब सांसे नहीं चल रही थी लाशें रखने की जगह नहीं थी, जब थाली से काम नहीं चला तब कहते हैं मोबाइल का टॉर्च जलाओ. जब मजदूर उस वक्त घर वापस जा रहे थे उस वक्त दिल्ली की सरकार ने कोई मदद नहीं की. सारा सुविधा अडानी अंबानी को दे देते हैं. किसी भी राज्य में चले जाओ सब कहते हैं सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है.
उन्होंने कहा, राम मंदिर का उदघाटन हुआ. देश के राष्ट्रपति आदिवासी है उनको मना कर दिया कि आप राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आएगी, ये मैसेज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया. भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हैं, ये है आदिवासियों की स्थिति, आदिवासियों से उनका जल जंगल छीनना चाहते हैं. भाजपा अपना पूरा धन अडानी अम्बानी को दे दिए. कांग्रेस 5 काम करने जा रही है, बेरोजगारी 30 लाख रिक्त पद है, 30 लाख पद को हमारी सरकार बनते ही आपके हवाले कर देंगे. हम आपके लिए मनरेगा लाये थे जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला, अब हम अप्रेंटिशिप लाने वाले हैं, जिससे हिंदुस्तान के सभी पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी. उनकी ट्रेनिग होगी और उनके खाते में 1 लाख रुपए डाला जाएगा. वो अच्छे काम कर रहे हैं तो उन्हीं संस्था में उनकी नौकरी पक्की होगी.
राहुल गांधी ने कहा, गरीब लोगों को कभी भी नौकरी से निकाल दिया जाता है, अब कांग्रेस ठेकेदार पद्धति को बंद कर रही है. अब आपको ठेकेदार से नौकरी नहीं मिलेगी परमानेंट नौकरी होगी. हमारी सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. हम महिलाओं की जिंदगी बदलना चाहते हैं, नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को पैसा दिया, जब वो अरबपति को दे सकते हैं तो हम अपने महिलाओं को क्यों नहीं दे सकते. जो गरीब रेखा में आते हैं ऐसे सर्वे करवा के एक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा, जिसके खाते में महीने में 8500 और साल में 1 रुपए लाख डाले जाएंगे. एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे.
उन्होंने कहा, महिलाओं को 50 % आरक्षण नौकरियों में देने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी कहते हैं हम आदिवासी को भागीदारी देते हैं, लेकिन आदिवासी किसी अधिकारी पद पर है तो उनकी भागीदारी 10 पैसे की होती है. देश का पूरा का पूरा धन 8-10 लोगों के पास जा रहा है. जाति जनगणना के बाद यह पता चल जाएगा कि कितना धन किसके पास है. हिंदुस्तान के 90 % लोग बड़ी कंपनियों में नहीं है. राहुल गांधी ने कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.
छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, BJP नेता ने पत्र लिखकर पूछा सवाल, कहा- क्या कवासी लखमा को दे दी गई है क्लीन चिट…
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला के झीरम घाटी हमले पर उठाए गए सवाल पर BJP प्रवक्ता और रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछे गए हैं, वह न्याय संगत है, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए. झीरम घाटी में शहीद हुए लोगों के लिए उन्होंने अब ता क्या किया? दरअसल, भाजपा नेता शुक्ला ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर सवाल पूछा है कि क्या कवासी लखमा को क्लीन चिट देकर लोकसभा की टिकट दी गई है.
बता दें कि संदीप शर्मा आज मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मूल प्रश्न ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल है. “अफजल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है”…. “सेना महिलाओं का रेप करती है”…. “भारत तेरे टुकड़े होंगे”…ये कहने वाला व्यक्ति कांग्रेस का स्टार प्रचारक है, ये दुर्भाग्य है.
संदीप शर्मा ने कहा, ऐसा राष्ट्र और संस्कृति विरोधी कांग्रेस का स्टार प्रचारक है. कांग्रेस देश विरोधियों की पार्टी बनकर रह गई है. छत्तीसगढ़ की जनता कभी इनको स्वीकार नहीं करेगी. जनता ऐसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता को अच्छे से समझती है और सभी चरणों के चुनाव में बीजेपी को भरपूर मत मिलेगा.
दरअसल, भाजपा नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सवाल किया है कि जिस कवासी लखमा को झीरम मामले का संदिग्ध माना जाता रहा है, उसे क्या क्लीन चिट देते हुए लोकसभा की टिकट दी गई है. शुक्ला ने पत्र में भूपेश बघेल के बारे में भी पूछा है कि बघेल बार-बार जेब में सबूत रखने की बात करते थे, तो फिर उसी सबूत को जेब में रखकर वह किसे बचा रहे हैं.

वोटरों को जागरूक करने अनोखा तरीका : नवरात्रि पर मंदिर में ज्वारा के माध्यम से 100 प्रतिशत मतदान का संदेश
रायपुर। लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने जिला प्रशासन नए-नए तरीके अपना रहे हैं. नवरात्रि के अवसर पर मतदान अपील का अनोखा रूप देखने को मिला, जहां आरंग के सम्यामाता मंदिर में ज्वारा के माध्यम से 100 प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूता का संदेश देने नवाचार किए जा रहे हैं. आरंग के सम्यामाता मंदिर में नवरात्रि पर्व पर मंदिर के पुजारियों ने मंदिर परिसर में ज्वारा बोया है. मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को 100 प्रतिशत मतदान की अपील की जा रही है. मतदाता जागरूकता के इस अभिनव कार्य की सराहाना हो रही है.
जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, साय ने महेश कश्यप के लिए मांगा वोट
जगदलपुर। जबसे लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है, तब से हम लगातार पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच में जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का जो स्नेह है, जो प्यार है, जो उत्साह है, देखते ही बनता है. हर जगह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं में भी भारी उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सबका विश्वास बढ़ा है. छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का हर एक बच्चा आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री को जानता है, मानता है. यह बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित रोड शो के दौरान कही.
मुख्यमंत्री ने कहा, आप सब लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी पर विश्वास किया. मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, हमें सरकार पर बिठाए। मां दंतेश्वरी और आप सभी के आशीर्वाद से मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से जो वादा था,अधिकांश वादों को हमने 3 महीने में ही पूरा किया है, चाहे वो किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का कीमत देने की बात हो, या 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की बात हो या 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ देने की बात हो. महतारी वंदन योजना में माताओं-बहनों को हम दो किश्त दे चुके हैं, अभी 3 अप्रैल को ही हमने दूसरी किश्त दी है और हर महीने पहले सप्ताह में ही हम किश्त की राशि भेजेंगे. श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरुआत हम कर चुके हैं. इस तरह की बहुत सारी योजनाएं, जो मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी का वादा था, वो सबको पूरा किए हैं.
महतारी वंदन योजना का दिखा असर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, रोड शो में एयरपोर्ट से लेकर सड़कों के दोनों तरफ विशेषकर हमारी माताओं के विश्वास तो देखते बनता है. माताओं ने जिस उत्साह से आरती की थाल सजाकर स्वागत किया, शायद ये महतारी वंदन योजना का असर है. उन्होंने कहा जिस तरह से पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाई, कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई. अभी फिर धोखा देने वाले हैं, 1 लाख रुपए साल में देने का फार्म भरवा रहे हैं. समझ में नहीं आता है कि कहां से देंगे! छत्तीसगढ़ में तो हमारी सरकार है, केंद्र में कहीं से भी लगता नहीं है कि उनकी सरकार बनेगी. कुल मिलाकर यह धोखा है. श्री साय ने कहा हमारे बस्तर संभाग में आदिवासी बंधुओं को भड़काया जा रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार बन जाएगी तो आदिवासी आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा. इस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा है.
महेश कश्यप के लिए मांगा वोट
श्री साय ने कहा आपके लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश कश्यप, जो आप सभी के बीच के हैं, कोई परिचय के मोहताज़ नहीं हैं, सेवा करते रहे हैं। आप सभी से यही आग्रह होगा कि आप सबका आशीर्वाद आने वाले 19 अप्रैल को लोकतंत्र में बड़ी ताकत अपने मत को कमल छाप में बटन दबाकर महेश कश्यप को लोकसभा में भेजें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं ताकि हमारा देश पुनः विश्वगुरु बने, सोने की चिड़िया कहलाएं. गांव, गरीब, किसान मजदूर सबका भला हो, हम विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें.
विष्णुमय हुआ जगदलपुर
जगदलपुर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां भव्य रोड शो किया. प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप भी उनके साथ थे. चार घंटे से ज़्यादा चले रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह जगह स्वागत किया गया. खुली जीप पर सवार मुख्यमंत्री के लिए रास्ते भर जयकारे लगते रहे.महिलाओं ने आरती वंदन किया और पुष्पवर्षा की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर जा कर पूजा अर्चना की और चौराहे पर स्थित भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किए.
बीजापुर में भाजपा की जनसभा : कांग्रेस की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष, साय ने कहा – न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी…
बीजापुर। कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे. यह तो वो भी जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी. ये बातें बीजापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है. कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं. हर दिन कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं. सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा लेकर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी.
गोबर का पैसा खा गई कांग्रेस सरकार : साय
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसियों को इस बार खाता खोलने भी नहीं देना है। 2018 में अपने जनघोषणा पत्र में बड़ा-बड़ा वादा करके जनता का खूब वोट बटोरे, फिर उनको खूब धोखा दिया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।
‘आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता’
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।
यह चुनाव मोदी का चुनाव : सीएम
विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को जिताया और बस्तर क्षेत्र की 12 सीटों में से 8 सीटों में जीत दिलाई उसके लिए आप सभी का आभार ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है, जिन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की. सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानकर गांव, गरीब मजदूर किसान सबकी सेवा किये, सबकी चिंता किये। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में गरीबों के लिए काम किया। उनको पक्का मकान, गैस सिलेंडर देने, जनधन बैंक खाता खोलने और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का
निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया। हम सबको भारत को विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है. ये सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सकता है, इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है।
‘विष्णु सरकार – भरोसे की सरकार’
विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। श्री साय ने कहा कि प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने न केवल उनके खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।
हरा सोना बदलेगा बस्तर की तकदीर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारंभ करेगी। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।
पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा, इसलिए कह रहे ‘अबकी बार 400 पार’
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोमनी में आयोजित आमसभा में भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया गया है.
दरअसल, भूपेश बघेल राजनांदगांव के सोमनी में एक आमसभा में शामिल हुए. यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में वे कह रहे हैं कि भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है “अबकी बार 400 पार”. उन्होंने कहा कि आज देश खतरा में है, संविधान खतरा में है. 2029 का चुनाव नहीं होगा, इसलिए ये चुनाव खास है.
भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस बढ़ाया. कांग्रेस नेता आज रायपुर के सभी 70 वार्डों में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरवाएंगे. वार्डों में शिविर लगाकर फॉर्म भरवाएं जाएंगे. इस योजना के जरिए कांग्रेस महिलाओं से सालाना एक लाख रुपये देने का वादा कर रही है.
रक्षा मंत्री राजनाथ आज बस्तर और बालोद में भरेंगे हुंकार, अमित शाह कल खैरागढ़ में लेंगे चुनावी सभा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है. ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हो रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में हुंकार भरेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को चुनावी सभा लेंगे.
भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री सिंह दिल्ली से सुबह 10:30 बजे रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे. दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे. बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे. वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में 14 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर है. शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए तैयारी का जायजा लेने प्रदेश भाजपा के नेतागण खैरागढ़ स्थित फतेह सिंह मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने फतेह मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
खैरागढ़ पहुंचे क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही खैरागढ़ के नेताओं से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल एवं विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,विधानसभा सहसंयोजक खम्मन ताम्रकार,टी के चंदेल,विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, शशांक ताम्रकार, भावेश बैद, मंजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
शहर सरकार पर मंडराने लगा खतरा : पालिका उपाध्यक्ष और निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, जानिए अब BJP के पास कितने पार्षद…
डोंगरगढ़। चुनावी वर्ष में सियासत के कई रंग देखने को मिलते हैं. चुनाव लोकसभा सदस्य का चल रहा है, लेकिन उलझने डोंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की बढ़ी हुई है. पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जोड़ तोड़ करके दो वोटों की बढ़त से अध्यक्ष सुदेश मेश्राम और उपाध्यक्ष निर्दलीय पार्षद उमामहेश वर्मा को बनाया था. अब पालिका उपाध्यक्ष के साथ एक और निर्दलीय पार्षद अलका सहारे के बीजेपी में शामिल होने से डोंगरगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस की शहर सरकार पर ख़तरा मंडराने लगा है.
दरसल नगरीय निकाय चुनाव 2019 में डोंगरगढ़ की 24 सीटों में कांग्रेस के दस, भाजपा के ग्यारह और तीन निर्दलीय पार्षद चुनकर आए थे. बीजेपी एक ज़्यादा पार्षद जीतने के बावजूद अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने में नाकाम रही थी. भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बताते हैं कि सत्ता के दबाव में उस समय क्रॉस वोटिंग हुई थी और कांग्रेस के सुदेश मेश्राम ने 2 वोटों से जीत हासिल की थी. उस समय भाजपा ने यहां पर निर्दलीय महिला पार्षद अनीता इंदुलकर को अपना उम्मीदवार बनाया था.
भाजपा के पास अब 14 पार्षद
पिछला पालिका अध्यक्ष का चुनाव काफी गहमागहमी भरा रहा. दोनों ही दलों के पास बहुमत नहीं होने से जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था, लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस को यहां पर सफलता मिली थी. वर्तमान स्थिति में दो निर्दलिय पार्षदों के भाजपा प्रवेश से नगर पालिका परिषद में भाजपा का पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के वार्ड नंबर 16 के पार्षद बलदेव यादव के निधन के बाद शहरी सरकार में कांग्रेस के 9 ही पार्षद बचे हैं. वहीं उमा महेश और अलका सहारे के भाजपा प्रवेश करने से भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.
आचार संहिता हटते ही नगर पालिका में होगा भाजपा का कब्जा : छाबड़ा
नगर पालिका डोंगरगढ़ के भाजपा नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा का कहना है कि कांग्रेस की गुंडागर्दी के कारण हम अभी तक शहर सरकार नहीं बना पा रहे थे, लेकिन आचार संहिता हटते ही डोंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनेगी. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा के होंगे.
राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन, 20 अप्रैल को 11वीं बार आयोजित होगी चैम्पियनशिप
रायपुर। कोरबा में 20 अप्रैल को 11वीं राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता (चिल्ड्रन और कैडेट डिविजन) का आयोजित है. इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और छग किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा ने किया.
इस दौरान प्रदेश महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के 7 वर्ष से 15 वर्ष तक के लगभग 200 बालक-बालिका और आफिशियल किकबॉक्सिंग खेल की विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेंगे.
नए वित्त वर्ष के लिए नगर निगम ने शुरू किया संपत्ति कर लेना, अप्रैल में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 6 प्रतिशत की छूट
रायपुर। नगर निगम रायपुर ने नए वित्त वर्ष के लिए संपत्ति कर जमा करना शुक्रवार से शुरू कर दिया है. संपत्ति कर ऑनलाइन के साथ जोनों में जाकर ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है.
निगम के उपायुक्त राजस्व आरके डोंगरे ने बताया कि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह तथा निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पिछले सत्र में संपत्ति कर जमा होने के उपरांत सिस्टम को अपडेट किया जा रहा. सिस्टम अपडेट होने के बाद शुक्रवार से संपत्ति कर जमा करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है. अप्रैल माह के अंत तक संपत्ति जमा करने पर करदाताओं को सवा छह प्रतिशत की छूट दी जाएगी.
रायपुर लोकसभा की निर्वाचन अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 16 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन फार्म, 14 ने की अमानत राशि जमा
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना शुक्रवार सुबह 11 बजे जारी हुई. कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. गौरव सिंह की ओर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते ही लोकसभा सदस्य निर्वाचन की नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई. आज पहले दिन ही क्षेत्र के 16 लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म लिए. इनमें से 14 लोगों ने निर्धारित अमानत राशि भी कार्यालय में जमा कराई. आज नामांकन फॉर्म लेने वाले लोगों में पांच निर्दलीय अभ्यर्थियों सहित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल है.
रायपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने निर्दलीय बोधनलाल फरीकार, प्रवीण जैन, रोहित कुमार पाटिल, दिनेश ध्रुव, राजेश ध्रुव ने नामांकन फॉर्म लिए. इसी तरह राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमुराम टंडन, सुदर समाज पार्टी के पीलाराम अनंत, भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वजीत हार्राडे, घूम सेना के नीरज सैनी, भारतीय शक्ति पार्टी के दयाशंकर निषाद, चेतन पार्टी निर्दलीय के मनोज वर्मा, शक्ति सेना भारत देश की सविता बंजारे, अखिल भारतीय जनसेवा पार्टी के रवि कुमार श्रीवास, इंडियन नेशनल कांग्रेस के तिलक सोनकर और राइट टू रिकॉल पार्टी के अनिल कुमार महोबिया ने नामांकन फॉर्म प्राप्त लिए. 2 प्रत्याशी तिलक सोनकर और दिनेश ध्रुव को छोड़कर बाँकी 14 अभ्यर्थियों ने आज निर्धारित अमानत राशि भी जमा कराई.
धरसीवां में बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाया दम रोड शो के जरिए जनता से किया संपर्क
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने की तैयारी में है। पार्टी उम्मीदवार एवं वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को धरसीवा विधानसभा क्षेत्र ,के धरसीवां मंडल और विधानसभा मंडल में रोड शो कर जनता से संपर्क किया।
इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत धनेली से हुई जिसके बार काफिला सांकरा,चरौदा, कूरा, देवर, कुकेरा, कुथरेल, मलौद, कुरूद, सिलयारी, पथरी, मांढर, टेकारी होते हुए बरौदा पहुंचा और आज के रोड शो का समापन हुआ। इस अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने जगह जगह लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है, जिनके शासनकाल में राज्य की स्थापना हुई थी और भाजपा शासन काल के दौरान रायपुर का तेजी से विकास हुआ। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एम्स, एनआईटी, एचएनएलयू, दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम कैनाल लिंकिंग रोड, रिंग रोड ओवर ब्रिज और नया रायपुर जैसे सुव्यवस्थित शहर का निर्माण हुआ।
आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव सहायक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य बन रहा है। राज्य तेजी से विकास कर रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़, और विकासशील भारत को विकसित भारत में बादल ने का वादा किया है और मोदी की गारंटी पर हर किसी को विश्वास है। यह चुनाव केवल लोग सुबह चुनाव नहीं है बल्कि विकसित भारत की नींव रखने वाला चुनाव है। इसीलिए आप सभी से अनुरोध है एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए अपना कीमती वोट कमल के फूल को दें और रायपुर के रास्ते दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करें। उन्होंने कहा "हम सपना नहीं हकीकत बनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं" यह कोई नर नहीं है बल्कि हकीकत है मोदी की गारंटी अपने आप में गारंटीयों की गारंटी है। कांग्रेस के वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार खिलाफ आपने विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाया था।
इस बार एक बार फिर आप सभी को केवल भाजपा को वोट ही नहीं देना है बल्कि कांग्रेस की जमानत जब्त करने के लिए वोट देना है। 23 दिन बाद भरता के भाग्य का फैसला करना है। जनता जनार्दन वो शक्ति है जो एक और एक को दो नहीं, ग्यारह बना सकते है। अगर रायपुर दक्षिण विधानसभा की तरह रायपुर लोकसभा में इतिहास बनाना है तो आपके वोट के साथ ही आपको अपने घर परिवार और दोस्तों यारों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करना पड़ेगा। धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी जनता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियान में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, श्याम नारंग, अरविंद ठाकुर, केके वर्मा, जितेंद्र बंछोर, पुरुषोत्तम यादव, राजेश वर्मा, बुद्धेश्वर वर्मा, सुनील मिश्रा, बंटी शर्मा , प्रतिमा साहू , शिव निषाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व अधिकारी राजेश शर्मा समेत कई लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

महादेव एप के साथ कोयला घोटाले के आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला…
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपी चंद्रभूषण वर्मा और नितिन टिबरेवाल के साथ कोयला घोटाले में आरोपी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई हुई.
विशेष अदालत ने निलंबित पुलिसकर्मी चंद्रभूषण वर्मा की याचिका खारिज की, वहीं महादेव सट्टा एप के दूसरे आरोपी नितिन टिबरेवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. फैसला 15 अप्रैल को आएगा. वहीं कोयला घोटाले में आरोपी सौम्या चौरसिया की याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. फैसला 16 अप्रैल को आएगा.
प्रदेश में लगातार बदली और बारिश से तापमान में आई गिरावट, अगले 24 घंटे में वर्षा और आंधी-तूफान की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में पिछले कुछ दिनों से ठंड का एहसास हो रहा है. प्रदेश में द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे की वजह से लगातार बदली, बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. लगातार नमी की वजह से राज्य के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया गया है.
रायपुर में 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कई स्थानों में मध्यम वर्षा और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया है
बता दें कि राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की बौछार के बाद मौसम ने करवट ले लिया है. आसमान में छाये बदल छट चुके है. हालांकि मौसम विज्ञानीकों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों इसी प्रकार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. सामान्य तापमान से 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है, जिससे अप्रैल पिछले 20 वर्षों में सबसे ठंडा रहा.