सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी, जिसके बाद सीपी राधाकृष्णन का नाम उपराष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी के तौर पर तय हुआ है।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन होना है और उससे पहले आज संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया है कि एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे।