ट्रंप मिलाते रह गए कॉल, PM मोदी ने नहीं उठाया, जर्मनी के अखबार का दावा, लिखा- भारत झुकेगा नहीं
दिल्ली/ जर्मन न्यूजपेपर FAZ की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के कॉल का पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब नहीं दिया. भारत ने अमेरिकी टैरिफ दबाव को ठुकराकर वैश्विक राजनीति में नया आत्मविश्वास दिखाया.डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इंकार कर दिया. इसी बीच जर्मनी के प्रतिष्ठित अखबार फ्रैंकफर्टर आलगेमाइने साइटुंग (FAZ) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप का फोन उठाने से पीएम नरेंद्र मोदी ने इंकार कर दिया है. अखबार के लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप अब तक टैरिफ विवाद में अपने सभी विरोधियों को हरा चुके हैं, लेकिन भारत के मामले में उनकी रणनीति उतनी कारगर साबित नहीं हो रही. रिपोर्ट की हेडलाइन थी, “Trump calls, but Modi doesn’t answer” यानी “ट्रंप कॉल करते हैं, मगर मोदी जवाब नहीं देते.”