देश

इंडियन आर्मी चीफ की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- उसे ही तय करना होगा कि वह “भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या फिर इतिहास का”

नई दिल्ली। इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान ने अब कोई भूल की तो उसे मिटा देंगे. दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या फिर इतिहास का.

‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया था कि अगर भविष्य में फिर से वैसे हालात बनते हैं, जैसे पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बने थे, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी. इस पर जनरल द्विवेदी ने बेहद सख्त लहजे में जवाब दिया. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान ने अब कोई भूल की तो उसे मिटा देंगे. सेना प्रमुख ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.

भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. शनिवार को आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या फिर इतिहास का.

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले किए गए थे. इसके जवाब में भारत ने भी उसी सैन्य अभियान के तहत पलटवार किया था. दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच यह सैन्य तनाव करीब 88 घंटे तक चला था. बाद में 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच आपसी समझ बनने के बाद संघर्ष विराम लागू हुआ और हालात सामान्य होने लगे.

सेना प्रमुख के बयान को आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि भारत अब सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इन कार्रवाईयों में कई आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था. जनरल द्विवेदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में भारत और उसकी सशस्त्र सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई है.