राहुल गांधी का मोदी-शाह पर विवादित बयान पर BJP का पलटवार, कहा- PM को “गद्दार” कहना पूरे देश का अपमान है
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और संविधान की सुरक्षा के मुद्दों पर घेरते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “गद्दार” तक कह दिया, जिसके बाद यह मामला बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है. रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा. रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, अंबेडकर जी ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है.
रायबरेली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर महंगाई, संविधान और आर्थिक नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला. जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोग संविधान की बात पर ताली तो बजाते हैं, लेकिन जब RSS संविधान को कमजोर करता है तो चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान में जनता की आवाज और खून शामिल है, इसलिए इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.
सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए. राहुल ने कहा कि ये देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं है. यही बात देश का संविधान भी कहता है. संविधान में हिंदुस्तान के लोगों की आवाज है. संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. बीजेपी ने देश को बेचने का काम किया.
राहुल ने आगे कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए ”नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं. BJP-RSS गद्दार हैं”, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है.
राहुल ने इस बयान पर बीजेपी ने तगड़ा पलटवार किया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को ‘गद्दार’ कहा. राहुल की मानसिकता नक्सलियों जैसी है. उनकी सोच अर्बन नक्सल जैसी है. राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं.
राहुल के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि देश के हितों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘खुद्दार’ हैं. ऐसे कर्मनिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का ‘गद्दार’ कहना उनके मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है.