देश

3 महीने में दूसरी बार बढ़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम, 29 रुपये का हुआ महंगा

नई दिल्ली।  देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां… घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा हो गया है। नई कीमत आज यानी सात जून सुबह से ही लागू हो गई है। तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च 2026 में कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। कीमत बढ़ान के पीछे ईरान संकट को बताया गया है।

कीमत बढ़ने के साथ ही दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज (7 जून) से 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। जबकि मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 941.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावे कोलकाता में 968.00 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये घरेलू गैस लिसेंडर की कीमत पहुंच गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 1 जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया था। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई थी। इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था।