प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव: सालाना 9 की जगह मिलेंगे 4 सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या मोदी सरकार ने घटा दी है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब साल में सिर्फ 4 ही सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे। मोद सरकार ने गरीबों को मिलने वाली एलपीजी सिलेंडर की संख्या 5 कम कर दी है। ऐसा करने के पीछे मोदी सरकार ने गरीबों को अंतरराष्ट्रीय महंगाई की परिभाषा समझाई है।
बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10.60 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गये हैं। शुरुआत में लाभार्थियों को साल में 12 सब्सिडी वाले 14.2-kg सिलेंडर मिलते थे। पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा घटाकर नौ कर दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय महंगाई का हवाला देकर इसे चार सिलेंडर कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) मई 2016 में शुरू की गई थी ताकि गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना डिपॉजिट वाले LPG कनेक्शन दिए जा सकें. यह फैसला पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में एलपीजी की बढ़ती लागत होने के कारण लिया गया है. शुरुआत में साल में 12 सब्सिडी वाले 14.2-kg सिलेंडर मिलते थे. अभी तक इनको साल में नौ सिलिंडर (300 रुपये प्रत्येक सिलिंडर पर सब्सिडी) पर दिये जाते थे. सरकार का तर्क है कि अभी भी उज्ज्वला और गैर-उज्ज्वला एलपीजी ग्राहकों को 700 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी मिल रही है. यानी चार सिलिंडर 642 और बाकी के 942 रुपये पर मिलेंगे.