मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने EVM को बताया सौ प्रतिशत सुरक्षित
03-Jun-2024
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना के एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने तमाम आरोपों-आपत्तियों का बखूबी जवाब दिया. इस दौरान ईवीएम को लेकर उठाए गए सवाल का शायरी के जरिए रोचक जवाब दिया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में ईवीएम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब में ईवीएम सौ प्रतिशत सुरक्षित करार दिया।