देश

मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट

मोदी समेत 6 सांसद राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये सभी अब मंत्री हैं। 32 सांसद पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-कर्नाटक से 3-3, कर्नाटक-गुजरात-केरल से 2-2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू (पंजाब) और जॉर्ज कुरियन (केरल) दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में सांसद नहीं हैं, फिर भी मंत्री बनाए गए। रवनीत बिट्‌टू पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते हैं। जॉर्ज कुरियन को ईसाई चेहरे के रूप में जगह दी गई है।

मोदी 3.0 में 11 राज्यसभा सांसदों को मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्रियों में जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं।

पीएम मोदी की कैबिनेट की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री
1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा  
6. शिवराज सिंह

7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी 
11. पीयूष गोयल  
12. धर्मेंद्र प्रधान  
13. जीतनारम मांझी

14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 
15. सर्वानंद सोनेवाल 
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू 
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव 
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव 
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया

23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी 
26. किरण रिजिजू 
27. हरदीप पुरी 
28. मनसुख मांडविया 
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर

43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल

48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर 
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा

55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे

59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके 
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर

65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीनिवास वर्मा 
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया 

70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा।