अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे लाल कृष्ण आडवाणी, बताई ये वजह...
दिल्ली। आज अयोध्या में श्रीराम की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लेकर खेल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम हस्तियों को भी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला है। वहीं राजनैतिक गलियारों से नेता भी शामिल होंगे। लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे।