भोपाल में मिला काले हिरण का शव. शरीर पर गोली लगने जैसा निशान, मचा हड़कंप
भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बरखेड़ा सालम में काले हिरण का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।काले हिरण का शव एक खेत में पड़ा मिला, जिसे लेकर वन विभाग की टीम भोपाल के राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।काले हिरण के शरीर पर गर्दन के पास सिर्फ एक घाव है जो गोली लगने जैसा लग रहा है और शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं हैं. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में 3 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।