बांग्लादेश : इस्कॉन प्रमुख रहे चिन्मय दास सहित 17 हिन्दू नेताओं के खाते फ्रीज
29-Nov-2024
ढाका/ बांग्लादेश में इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के बीच इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों को 30 दिनों के लिए फ्रीज कर दिया गया है. इसमें चिन्मय कृष्ण दास भी शामिल हैं. इसे लेकर बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों की ओर से आदेश जारी किया गया है.
