देश

US राजदूत एरिक गार्सेटी बोले-भारतीय निवेश से अमेरिका में पैदा होता है रोजगार

 दिल्ली/अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत पर ट्रंप के उच्च टैरिफ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिका से अपील की कि वह भारत के साथ निष्पक्ष और समान व्यापार स्थापित करे, इस पर ध्यान देते हुए कि भारतीय निवेश से अमेरिका में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक अहम टिप्पणी की है. होने वाले अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाने बात कही थी. उनके इसी बयान के सिलसिले में अमेरिका राजदूत ने अगले ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन से अपील की कि भारत के साथ कम टैरिफ, निष्पक्ष और समान रूप से व्यापार होना चाहिए. खास बात ये कि उन्होंने अमेरिका में भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया.

भारत में अमेरिका के राजदूत हैं एरिक गार्सेटी, जिन्होंने कहा कि "भारतीय निवेश से अमेरिका में नौकरियां भी पैदा हो रही हैं." बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे, जब भारत के संबंध में उच्च टैरिफ की बात की थी. उनका कहना था कि भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है और इसके जवाब में उनकी सरकार भी भारतीय प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाएगी.