देश

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन

दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे गुरुग्राम में अपने आवास पर थे। उनको गुरुग्राम के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वे 89 साल के थे। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को गहरा धक्का लगा है।